Image Slider

Last Updated:

UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक पांचवीं कक्षा की छात्रा की सूझबूझ और सतर्कता ने एक संभावित अपहरण की घटना को टाल दिया. स्कूल से घर लौट रही 10 वर्षीय बच्ची को एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की. मगर, बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए उसका झांसा पकड़ लिया.

'तुम्हारे पापा ने भेजा है', सुनते ही बच्ची हुई सतर्क, बोली- मुझे पता है...Zoom

एआई तस्वीर.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आ रहा है. हम अक्सर देखते हैं कि माता-पिता अपने बच्चों को अनजान लोगों से दूर रहने की सलाह देते हैं. तब भी कभी-कभी अपहरण की खबर सामने आ जाती है. मगर, अब एक बच्ची की सूझबूझ से उसका अपहरण होने से बच गया. एक दम फिल्मी स्टाइल में बच्ची ने अपने आप को बचा लिया.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कृष्णा सिटी-2 में रहने वाले मनोहर सिंह की 10 वर्षीय बेटी रोजा जलालपुर गांव स्थित एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है. रोजाना उसे उसकी मां स्कूल छोड़ने और लेने जाती थीं. 13 मई को कुछ काम के चलते उन्हें थोड़ी देर हो गई. इस दौरान स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्ची अकेले घर की ओर निकल गई. स्कूल से करीब 400 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक उसके पास आ गया.

शख्स ने बच्ची से कहा कि उसके पापा ने उसे घर ले जाने के लिए भेजा है. हालांकि, बच्ची को याद था कि उसके माता-पिता अक्सर अनजान लोगों से बात करने से मना करते हैं. यही सोचकर कि किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में नहीं आना है और बिना पहचान के किसी के साथ नहीं जाना है, वह अनसुना करके जाने लगी. युवक के बार-बार कहने के बावजूद बच्ची उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई. इसके बाद आरोपी ने मोबाइल फोन निकालकर कहा कि मैं तुम्हारी तुम्हारे पापा से बात करवा देता हूं. उसने एक नंबर मिलाया और बच्ची को फोन थमाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची को अपने पापा का नंबर याद था. वह समझ गई कि अंकल अच्छे नहीं हैं. बच्ची ने युवक से साफ कह दिया कि यह पापा का नंबर नहीं है.

आरोप है कि इसके बाद युवक ने दूसरा नंबर मिलाने की कोशिश की और जबरन बात कराने की कोशिश करने लगा. तभी बच्ची को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उसने तुरंत वहां से दौड़ लगा दी. बच्ची सीधे घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में डर और गुस्सा फैल गया. परिजनों ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मामले में बिसरख कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||