साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. एक्टर के मुख्यमंत्री बनने से पहले उनकी पार्टनर तृषा कृष्णन भी इस खास पल की गवाह बनने के लिए चेन्नई पहुंच गई हैं.
तृषा कृष्णन चेन्नई पहुंच चुकी हैं.
थलापति विजय ने पहली बार चुनावी रणभूमि में कदम रखा था और उनकी पार्टी टीवीके इस साल के विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु की सबसे पार्टी के तौर पर उभरी है. बस कुछ ही देर में थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर इतिहास रचने वाले हैं. पहली बार चुनावी रणभूमि में उतरते ही उन्होंने बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर लिया है.
थलापति विजय की पत्नी ने लगाया था आरोप
अब अगर तृषा कृष्णन के साथ थलापति विजय के रिश्ते की बात करें तो, बीते काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं हो रही हैं. इस साल फरवरी में थलापति कि पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दायर करते हुए आरोप लगाया कि एक्टर का किसी नामी एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है जिसके बाद से तृषा संग उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हैं.
तृषा कृष्णन के जन्मदिन पर थलापति विजय को मिली थी बड़ी जीत
पत्नी संगीता के इन आरोपों के बाद तृषा और थलापति विजय को एक साथ एक शादी में शिरकत करते देखा गया जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन यानी कि 4 मई को तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था. इस मौके पर विजय की बड़ी जीत पर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने तृषा को बधाई देते हुए कहा कि विजय की जीत एक्ट्रेस के जन्मदिन के लिए सबसे बड़ा तोहफा है. तृषा के दोस्तों के इन कमेंट्स ने थलापति संग उनके रिश्ते को लगभग कंफर्म कर दिया. हालांकि कुछ सितारों ने बाद में अपने कमेंट्स डिलीट कर दिए.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



