Image Slider

Last Updated:

Kanpur news: दादा नगर स्थित नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) को देश का पहला एयरोनॉटिक्स नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. यह सेंटर केंद्र सरकार की PM-SETU योजना और फ्रांस सरकार के सहयोग से तैयार किया जाएगा. इस फैसले से कानपुर के युवाओं के लिए एयरोस्पेस और विमानन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खुलेंगे. खास बात यह है कि फ्रांस के विशेषज्ञ खुद यहां आकर ट्रेनिंग देंगे और आधुनिक तकनीक की जानकारी साझा करेंगे.

कानपुरः कानपुर अब सिर्फ चमड़ा, टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि विमानन तकनीक यानी एयरोनॉटिक्स के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है. दादा नगर स्थित नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) को देश का पहला एयरोनॉटिक्स नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. यह सेंटर केंद्र सरकार की PM-SETU योजना और फ्रांस सरकार के सहयोग से तैयार किया जाएगा. इस फैसले से कानपुर के युवाओं के लिए एयरोस्पेस और विमानन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खुलेंगे. खास बात यह है कि फ्रांस के विशेषज्ञ खुद यहां आकर ट्रेनिंग देंगे और आधुनिक तकनीक की जानकारी साझा करेंगे.

इससे युवाओं को विदेश स्तर की स्किल ट्रेनिंग अपने ही शहर में मिल सकेगी. हाल ही में इसको लेकर एक अहम बैठक हुई, जिसमें स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय, उद्योग विभाग, वर्ल्ड बैंक और कई अन्य विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में यह तय किया गया कि केंद्र को किस तरह विकसित किया जाएगा और युवाओं को इससे कैसे जोड़ा जाएगा.

युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल लेवल का प्रशिक्षण

इस सेंटर में एयरोनॉटिक्स से जुड़े कई नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे. यहां विमान तकनीक, एयरक्राफ्ट सिस्टम, एविएशन मेंटेनेंस और आधुनिक मशीनों से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी. पहले फ्रांस के विशेषज्ञ यहां के ट्रेनर्स को ट्रेनिंग देंगे, उसके बाद वही प्रशिक्षक छात्रों को पढ़ाएंगे.डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग (DGT) में डिप्टी डायरेक्टर दिव्यांशु ने बताया कि यह सरकार का ऐतिहासिक कदम है. पूरे देश में सिर्फ पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बनाए जा रहे हैं और एयरोनॉटिक्स के लिए कानपुर का चयन होना शहर के लिए गर्व की बात है.उन्होंने बताया कि इस सेंटर से जुड़ने के लिए युवाओं में एयरोनॉटिक्स क्षेत्र के प्रति रुचि होना जरूरी है. जल्द ही NSTI की ओर से प्रवेश और कोर्स से जुड़ी जानकारी के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा.

उद्योगपति भी निभाएंगे बड़ी भूमिका

इस सेंटर के संचालन में कानपुर के बड़े उद्योगपतियों की भी अहम भूमिका होगी. उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे उद्यमियों को जोड़ा जाएगा, जिनका सालाना टर्नओवर 500 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है. ये उद्योगपति सेंटर को आधुनिक संसाधन और इंडस्ट्री सपोर्ट देने में मदद करेंगे.सरकार की कोशिश है कि यहां ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को सीधे इंडस्ट्री से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर दिए जाएं.माना जा रहा है कि आने वाले समय में कानपुर एयरोनॉटिक्स स्किल ट्रेनिंग का बड़ा हब बन सकता है.इस पहल से न सिर्फ कानपुर के युवाओं को फायदा मिलेगा, बल्कि शहर की औद्योगिक पहचान को भी नई उड़ान मिलेगी.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||