थलापति विजय के शपथ लेते ही खिला तृषा कृष्णन का चेहरा, सुपरस्टार की मां को लगाया गले
Image Slider
Last Updated:
तृषा कृष्णन तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में अपनी मौजूदगी को लेकर खूब चर्चा में रहीं. इस खास मौके पर तृषा फिरोजी रंग की सिल्क साड़ी और क्रीम ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आईं. एक्ट्रेस जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह मेंं पहुंचीं उन्होंने सबका खूब ध्यान खींचा. इस खास इवेंट में एक्ट्रेस के चेहरे पर उनकी खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने विजय के परिवार से भेंट भी किया. तृषा ने सुपरस्टार की मां को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की.
थलापति विजय और तृषा कृष्णन के डेट करने की अफवाहें हैं.
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. एक्टर के इस खास दिन का साक्षी बनने के लिए उनका परिवार और पार्टनर तृषा कृष्णन भी चेन्नई में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद रहे. तृषा कृष्णन के स्टेडियम पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया. थलापति विजय के इस खास मौके पर तृषा कृष्णन के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी. एक्ट्रेस ने विजय की मां का पैर भी छूआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तृषा कृष्णन ने इस खास मौके पर फिरोजी रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी और क्रीम रंग का ब्लाउज पहनकर बेहद पारंपरिक और आकर्षक अंदाज में शिरकत की. एक्ट्रेस ने बालों में चमेली का गजरा और हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को बेहद फॉर्मल रखा था. शपथ ग्रहण समारोह से एक्ट्रेस का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है.
Trisha Krishnan warmly greets TVK chief #Vijay‘s sister and mother as she arrives at Jawaharlal Nehru Indoor Stadium for his swearing-in as Tamil Nadu CM. pic.twitter.com/HCqyzNdtFS