Image Slider

Last Updated:

‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना अब एक और बड़े रियलिटी शो में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं. गौरव जल्द ही रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनेंगे. इस नई चुनौती को लेकर गौरव काफी उत्साहित हैं और उनका मानना है कि स्टंट्स के जरिए उन्हें खुद को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. दिलचस्प बात यह है कि इस शो में उनका सामना ‘बिग बॉस’ के पुराने साथियों से होगा, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बने गौरव खन्ना.

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 19’ के विनर और टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना छोटे पर्दे पर एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार हैं. वह जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में अपना दम दिखाते नजर आएंगे. अपनी नई पारी को लेकर उत्साहित गौरव का कहना है कि वह हर तरह की चुनौतियों और खतरनाक स्टंट्स का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसके अलावा शो में ‘बिग बॉस’ के अपने पुराने साथियों के साथ फिर से समय बिताने को लेकर भी उनकी उत्सुकता काफी बढ़ गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव खन्ना अपने कुछ पुराने बिग बॉस हाउसमेट्स के साथ इस सीजन में फिर से जुड़ रहे हैं. इनमें फरहाना भट्ट के अलावा अविनाश मिश्रा, रुबीना दिलाइक और जैस्मीन भसीन जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं. बिग बॉस हाउस के बाद इन सभी को एक साथ खतरों के मैदान में देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बने गौरव खन्ना

गौरव खन्ना ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, ‘शो का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है. जाने-पहचाने चेहरों को देखकर खुशी हो रही है.’ उन्होंने बताया कि ‘बिग बॉस’ के अंदर का माहौल और बाहर का माहौल बहुत अलग होता है. मेरा मानना है कि कोई इंसान अंदर से बुरा नहीं होता. सिचुएशन अलग-अलग रिएक्शन लाती है. मैं उनसे बाहर भी मिला हूं और हर बार अच्छा अनुभव रहा है.

रिएलिटी शो में होगा कड़ा मुकाबला

जब उनसे पूछा गया कि इस बार किसे सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी मान रहे हैं, तो गौरव ने कहा, ‘अभी सबसे बात नहीं हुई है लेकिन मुझे लगता है कि कई लोग अच्छी तैयारी के साथ आएंगे. सच कहूं तो कड़ा मुकाबला आपको बेहतर परफॉर्म करने के लिए प्रेरित करता है.’

रियलिटी शो को लेकर क्या बोले गौरव खन्ना?

गौरव खन्ना ने रियलिटी शोज के महत्व पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि उनके लिए रियलिटी शो सर्वाइवल से ज्यादा ग्रोथ और नए अनुभव के बारे में हैं. एक समय के बाद आप अपनी रोजमर्रा की चीजों से बाहर निकलना चाहते हैं. रियलिटी शो आपको नई ऑडियंस और नया नजरिया देते हैं. एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा लोगों को ऑब्जर्व करता रहता हूं. यहां भी मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं, जो भविष्य में मेरे काम में मदद करेगा.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||