Garlic Peeling Hacks Tips: रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाला लहसुन अब छीलना आसान हो सकता है. दरभंगा के स्थानीय प्रयोगों पर आधारित दो देसी नुस्खे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. पहले तरीके में लहसुन की कलियों को बारीक काटकर एक डगरा में डाला जाता है. इसके बाद उनमें मैदा या चावल का आटा मिलाकर हाथों से अच्छी तरह मसलने पर छिलका खुद अलग हो जाता है और कली साफ हो जाती है. दावा है कि इस तरीके से न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही हाथों में गंध चिपकती है. दूसरे तरीके में गैस पर पानी गर्म कर उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और लहसुन की कलियां डालकर ढक दिया जाता है. गैस बंद कर 15 मिनट छोड़ने पर छिलके अपने आप ढीले होकर निकलने लगते हैं. घरेलू उपायों को लोग समय बचाने और लहसुन की कली सुरक्षित रखने का आसान विकल्प मान रहे हैं. ये दो ऐसे घरेलू ‘स्मार्ट हैक्स’ साझा किए हैं, जो आपकी इस मुश्किल को आसान बना देंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



