मदर्स डे 2026 के खास मौके पर बॉलीवुड सितारे भी अपनी मां के लिए प्यार जाहिर करते नजर आए. किसी ने मां के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक शेयर की, तो किसी ने पुरानी यादों से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कर इस दिन को और खास बना दिया. सनी देओल से लेकर संजय दत्त तक कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी मां के लिए प्यार जताया है. इन तस्वीरों में स्टार्स की जिंदगी का वह साइड देखने को मिला, जो ग्लैमर से दूर सिर्फ परिवार और मां के साथ जुड़े रिश्तों की खूबसूरती दिखाता है.
मदर्स डे के खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी मां के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. किसी ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादें ताजा कीं, तो कोई मां के लिए इमोशनल नोट लिखता नजर आया. सोशल मीडिया पर सितारों की ये खास पोस्ट फैंस का दिल जीत रही हैं. आइए देखते हैं किस स्टार ने किस अंदाज में सेलिब्रेट किया मदर्स डे के सबसे प्यारे पल. (फोटो साभारः Instagram )
मदर्स डे के खास मौक पर सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट किया है. जिसमें उनकी मां के साथ बिताए हुई खूबसूरत यादें हैं. किसी फोटो में वो मां को गले लगाते दिख रहे हैं. किसी में वो मां के साथ पहाड़ों पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा- लव यू मां. (फोटो साभारः Instagram @Sunny Deol )
आज अपनी मां नरगिस दत्त को याद करते हुए संजय दत्त ने लिखा- मम्मा. मैं आपको बहुत मिस करता हूं. काश आप मेरे साथ होती. आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है. लव यू. इसके अलावा उन्होंने कुछ खूबसूरत फोटोज भी पोस्ट की हैं. एक तस्वीर में संजय अपनी मां की गोद में बैठे हैं. वहीं दूसरे फोटो में संजय और उनकी बहनें मां के साथ पोज दे रही हैं. (फोटो साभारः Instagram @duttsanjay)
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी में बहुत ही खास तरीके से मदर्स डे सेलिब्रेट किया है. जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर दिखाई है. एक्ट्रेस ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वे कार में अपनी मां के लिए बुके और गिफ्ट के साथ सर्प्राइज दे रही हैं. इस वीडियो के साथ हंसिका ने लिखा-हैपी मदर्स डे मां, लव यू. (फोटो साभारः Instagram @ihansika )
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी अपनी मां पर प्यार लुटाया है. मदर्स डे के खास मौके पर उन्होंने अपनी मां के साथ क्यूट फोटोज पोस्ट की हैं. फोटो पोस्ट कर नेहा ने लिखा लव यू मां. (फोटो साभारः Instagram @nehakakkar )
एक्टर अनुपम खेर ने भी मदर्स डे पर अपनी मां के लिए खास पोस्ट किया है. उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए खास पलों की कुछ वीडियोज पोस्ट की हैं और साथ ही बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. (फोटो साभारः Instagram @ anupampkher )
पोस्ट कर लिखा, ‘मां सिर्फ जन्म नहीं देती. वो हमें हर दिन थोड़ा-थोड़ा बनाती है. अपने हिस्से की नींद, खुशियां, इच्छाएं और कभी-कभी पूरा जीवन तक चुपचाप हमारे नाम कर देती है. जब दुनिया हमें समझने में देर लगाती है, मां बिना बोले हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है. उसकी दुआओं में इतनी ताकत होती है कि टूटा हुआ इंसान भी फिर से खड़ा हो जाता है. ज़िंदगी में अगर कोई रिश्ता पूरी तरह निस्वार्थ है, तो वो ‘मां’ है. आज मदर्स डे पर दुनिया की हर मां को प्रणाम और नमन. और अपनी मां को. जिनकी वजह से हम हैं, मुस्कुरा रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं. जय माता की.’ (फोटो साभारः Instagram @ anupampkher )
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



