इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष ने संभल में प्रेस वार्ता के दौरान कई राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिए. उन्होंने कहा कि केरल में मुस्लिम लीग की जीत केवल मुस्लिम वोटों के कारण नहीं हुई, बल्कि पार्टी को हिंदू समुदाय का भी समर्थन मिला. उन्होंने दावा किया कि नागपुर जैसे आरएसएस के गढ़ में भी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. साथ ही उन्होंने ओवैसी के भाषणों को मुसलमानों के लिए नुकसानदायक बताया. पश्चिम बंगाल चुनाव और अयोध्या को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
इटावा में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई, ऑटो लुटेरा गिरफ्तार
लवेदी पुलिस को ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. अवैध हथियारों के बल पर ऑटो लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया ऑटो, 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि 1 मई को आरोपी ने हथियार के दम पर ऑटो लूट की वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
अयोध्या में ट्रिपल राइडिंग बनी हादसे की वजह, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत
तारुन थाना क्षेत्र के सुल्हेपुर मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक ही बाइक पर सवार तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे यह हादसा हुआ. मृतक और घायल सभी कनकपुर झगरोली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.
लखनऊ में CNG पंप पर लाइन तोड़ने को लेकर बवाल, कारोबारी परिवार से मारपीट का वीडियो वायरल
मड़ियांव रिंग रोड स्थित सीएनजी पंप पर लाइन तोड़ने का विरोध करना एक कारोबारी परिवार को भारी पड़ गया. शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे एसयूवी सवार युवकों ने फर्नीचर कारोबारी अनुपम जैन, उनकी बहन और बहनोई के साथ जमकर मारपीट की. बताया जा रहा है कि अनुपम जैन अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए लाइन में लगे थे, तभी कुछ युवक नियम तोड़कर आगे पहुंच गए. विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दबंगों ने परिवार पर हमला कर दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल मड़ियांव पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.
कानपुर के चर्चित बिधनू गैंगरेप कांड में बुलडोजर एक्शन, मुख्य आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त
बिधनू के चर्चित नाबालिग गैंगरेप और हत्या मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गणेश शंकर बेड़िया के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया. प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन को कब्जामुक्त कराकर ग्राम प्रधान को सौंप दिया है. आरोपी पर 1 लाख 34 हजार 240 रुपये की क्षतिपूर्ति भी लगाई गई है. 11 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप और हत्या के मामले में सभी चारों आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. डीएम के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा तेज है.
हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती पर हुए बवाल पर सख्त हुआ प्रशासन, DIG ने मांगा जवाब
देहरा में महाराणा प्रताप जयंती के दौरान हुए बवाल के मामले में मेरठ रेंज के डीआईजी ने हापुड़ पुलिस से स्पष्टीकरण तलब किया है. अलर्ट के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही पर डीआईजी ने नाराजगी जताते हुए एडिशनल एसपी और सीओ से जवाब मांगा है. कल हुए मारपीट और पथराव की घटना में तीन लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था.
प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार वॉल्वो बस का कहर, स्कूटी सवार महिला की मौत
रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के गाजी का बाग गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बांदा में पुलिस मुठभेड़, महिला से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बदौसा पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है. महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में आरोपी आदेश के पैर में गोली लग गई. उसका साथी उमेश भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य बदमाश अभी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के जेवर, दो तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है. आरोपी आदेश पर हत्या और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.
रामपुर में नवजात की मौत के बाद बवाल, प्राइवेट अस्पताल में जमकर तोड़फोड़
पटवाई क्षेत्र स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. करीब 8 दिन के मासूम की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की. हंगामे के दौरान अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर मौके से भागते नजर आए. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



