Image Slider

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आज बड़ा दिया है. लंबे समय से चर्चा में चल रहा सीएम योगी मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. आज दोपहर तीन बजे जन भवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. इस विस्तार में करीब छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि दो मौजूदा मंत्रियों का प्रमोशन हो सकता है. जिन मंत्रियों का कद बढ़ सकता हैं उनके नाम हैं अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर. इन्हें कैबिनेट या स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है. कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी तैयारी है. बीजेपी इस विस्तार के जरिए सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति पर काम कर रही है. खासतौर पर महिला और दलित प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जा रही है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक संतुलन मजबूत करना बेहद जरूरी है. इसी वजह से इस बार कैबिनेट में ऐसे चेहरों को जगह देने की तैयारी है, जो अलग-अलग वर्गों में राजनीतिक संदेश दे सकें. संभावित नामों में समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी के करीब आए मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, कैलश राजपूत, सुरेंद्र सिंह दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है. माना जा रहा है कि इन नेताओं को शामिल कर बीजेपी विपक्ष के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. पार्टी की रणनीति साफ है कि गैर-यादव पिछड़ों और दलित वोट बैंक में अपनी पकड़ और मजबूत की जाए. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद संभावित मंत्रियों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश दे दिए गए हैं. राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ बड़े विभागों का पुनर्गठन किया जा सकता है, ताकि सरकार की कार्यशैली को और प्रभावी बनाया जा सके.

Yogi Cabinet Expansion: पिता और दादा रहे सांसद-विधायक, अब सुरेंद्र सिंह दिलेर भी बन सकते हैं योगी सरकार में मंत्री

Yogi Cabinet Expansion: अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह दिलेर को योगी आदित्यनाथ सरकार के आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. वे दलित समुदाय से आते हैं. उनका तालुक राजनीतिक परिवार से हैं. उनके दादा किशन लाल दिलेर हाथरस लोकसभा सीट से चार बार के सांसद और 6 बार विधायक रहे. उनके पिता स्व रवीर सिंह दिलेर हाथरस सीट से बीजेपी के सांसद रहे और एक बार विधायक भी बने.

Yogi Cabinet Expansion: पिता और दादा रहे सांसद-विधायक, अब सुरेंद्र सिंह दिलेर भी बन सकते हैं योगी सरकार में मंत्री

Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल में 6 नहीं बन सकते हैं 8 मंत्री, जानिए कैसे

Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल विस्तार में 6 की जगह आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं, इनमें 6 नए चेहरों के साथ दो मौजूदा मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है. मंत्री बनने वाले नए चेहरों में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, भूपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सिंह दिलेर, कृष्णा पासवान, मनोज पांडे का नाम शामिल है. इसके अलावा मंत्री अजीत पाल सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन कर उन्हें सैनेट या फिर स्वतंत्र प्रभार का दर्जा मिल सकता है.

Yogi Cabinet Expansion: मंत्री बनने वाले विधायकों ने की CM योगी से मुलाक़ात

Yogi Cabinet Expansion: आज होने होने यूपी मंत्रिमंडल में 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक मंत्री बनने वाले विधायक लखनऊ पहुंच चुके हैं कर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात भी की है. आज दोपहर 3 बजे जान भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें संभावित मंत्रियों की लिस्ट सौंपी थी.

Yogi Cabinet Expansion: आंगनवाड़ी वर्कर से तीन बार की विधायक, जानिए कौन हैं कृष्णा पासवान, जो बन सकती हैं मंत्री

Yogi Cabinet Expansion: फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान को योगी आदित्यनाथ सरकार में रविवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार में राज्य मंत्री पद मिल सकता है. वे दलित समुदाय से आती हैं और पार्टी खासतौर पर इस विस्तार में जातीय संतुलन बनाने पर जोर दे रही है. इसके अलावा नारी शक्ति वंदन बिल संबधित संविधान संशोधन प्रस्ताव लोकसभा में गिरने के बाद योगी सरकार महिला विधायक को मौका देकर बनाकर विपक्ष को घेरने की रणनीति भी बना रही है.

UP Cabinet Expansion: आंगनवाड़ी वर्कर से तीन बार की विधायक, जानिए कौन हैं कृष्णा पासवान, जो बन सकती हैं योगी सरकार में मंत्री

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: सपा के ‘मुख्य सचेतक’ से योगी सरकार में ‘मंत्री’ तक, जानें कौन हैं मनोज पांडे

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: रामचरितमानस विवाद पर समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले ब्राह्मण विधायक मनोज पांडे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं. अखिलेश सरकार में मंत्री रहे मनोज पांडे रायबरेली की ऊंचाहार सीट से तीन बार के विधायक हैं. बीजेपी ज्वाइन करने से पहले वे विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी संभल रहे थे. लेकिन फ़रवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देते हुए बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी. जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था.

UP Cabinet Expansion: सपा के ‘मुख्य सचेतक’ से योगी सरकार में ‘मंत्री’ तक, जानें कौन हैं मनोज पांडे, जिन्होंने भगवान राम के लिए छोड़ दी थी साइकिल

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: जातीय समीकरणों के जरिए 2027 की किलेबंदी शुरू

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले रविवार को योगी मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार होगा. आज दोपहर 3 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 6 नए चेहरों को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. मंत्रिमंडल विस्तार में 2027 का चुनाव और समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरण साधने की कोशिश होगी. कैबिनेट विस्तार के जरिए पिछड़ी और दलित जातियों सहित विभिन्न सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति अपनाई जा रही है. रविवार को योगी सरकार 2.0 का दूसरा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. छह विधायकों को जनभवन में दोपहर 3 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.

सवर्ण, पिछड़ों और दलितों पर CM योगी आदित्यनाथ का दांव, जातीय समीकरणों के जरिए 2027 की किलेबंदी शुरू

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: 2027 चुनाव पर फोकस, विकास के साथ हिंदुत्व

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: बीजेपी चौबीसों घंटे चुनावी मोड में रहने वाली पार्टी है. अब पार्टी की निगाहें 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं. बीजेपी यूपी में जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है. इसके लिए तैयारी में कोई नहीं छोड़ना चाहती है. इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए पार्टी न केवल सरकार का चेहरा बदलेगी, बल्कि बोर्ड, निगम और आयोगों में भी कार्यकर्ताओं को जगह देकर संगठन को मजबूती देगी. रणनीति साफ है, पश्चिम बंगाल की तर्ज पर ‘विकास और हिंदुत्व’ के साथ-साथ मजबूत जातिगत समीकरणों को साधना है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||