Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Sun, 26 Apr 2026 10:08 AM IST

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गर्मी से बचाव के सभी इंतजाम जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू होने चाहिए।


सीएम रेखा गुप्ता
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हीट वेव एक्शन प्लान 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गर्मी से बचाव के सभी इंतजाम जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू होने चाहिए और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि गर्मी से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का असर सीधे तौर पर जनता को दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जारी किए निर्देश

  • अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हों
  • जन-जागरूकता अभियान तुरंत चलाया जाए
  • एम्बुलेंस में हीटवेव उपचार की पूरी सुविधा रहे
  • सभी स्कूलों में वॉटर बेल प्रणाली लागू हो
  • अस्पतालों, स्कूलों, कंस्ट्रक्शन साइटों, अटल कैंटीनों, पुलिस थानों, पोस्ट ऑफिसों और डीटीसी बस स्टैंडों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो
  • सभी स्थानों पर ORS की व्यवस्था सुनिश्चित हो
  • साथ ही टैंकर, वॉटर कूलर और वॉटर एटीएम निर्बाध चलें
  • पशु-पक्षियों के लिए भी छाया और पानी की समुचित व्यवस्था हो
  • जनता की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||