Image Slider

होमखेलक्रिकेटन इम्पैक्ट, न प्लेइंग XI का हिस्सा, फिर भी शार्दुल ने की मुंबई के लिए बैटिंग

Last Updated:

IPL 2026 Shardul Thakur: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में एक ऐसी घटना हुई, जिससे क्रिकेट फैंस हैरान हैं. इस मैच में मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर न तो टीम के शुरुआत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और न ही उन्हें इम्पैक्ट सब में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने फिर भी बहल्लेबाजी की.

Zoom

शार्दुल ठाकुर ने की बल्लेबाजी

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 33वें मैच में एक अजीब मामला देखने को मिला. मुकाबला मंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था. मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की शतकीय पारी से 207 रन का स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर के जवाब में मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए.

सीएसके के खिलाफ इस मैच में मुंबई के लिए कुल 13 खिलाड़ी मैदान पर उतरे, लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं मिल पाई. मुंबई के लिए 13वां खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर बने. सीएसके के खिलाफ इस मैच के लिए शार्दुल ठाकुर न तो मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में थे और न ही उन्हें इम्पैक्ट सब में रखा गया था, लेकिन इसके बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. हालांकि, शार्दुल भी प्रभावी नहीं रहे और 12 गेंद खेलकर सिर्फ 6 रन बनाए.

शार्दुल ठाकुर ने क्योंकि मैच में बल्लेबाजी

सीएसके के खिलाफ शार्दुल ठाकुर के मैदान पर उतरने को लेकर कई फैंस के मन में सवाल चल रहा होगा. क्योंकि मुंबई की टीम पहले ही अल्लाह गजनफर की जगह दानिश मालेवार को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल कर लिया था. वहीं, शार्दुल ठाकुर दूसरी पारी के 13वें ओवर में तब बल्लेबाजी के लिए आए जब नूर अहमद ने हार्दिक पांड्या और शेरफेन रदरफोर्ड को लगातार दो गेंदों पर आउट कर दिया था.

शार्दुल ठाकुर दरअसल मिचेल सैंटनर के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए थे. सैंटनर पहली पारी में कैच पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए थे. अपनी चोट से पहले सैंटनर ने चार ओवरों में 44 रन देकर एक विकेट लिया था. ऐसे में कंधा चोटिल होने के कारण उनकी जगह शार्दुल को मौका दिया गया.

103 रन से हारी मुंबई इंडियंस की टीम

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की शतकीय पारी से 20 ओवर में 207 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस सीजन संजू का यह दूसरा शतक, जबकि आईपीएल करियर में उन्होंने 5वीं सेंचुरी लगाई. सैमसन 54 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 19 ओवर में 104 रन बनाकर सिमट गई, जिससे टीम को 103 रन के बड़े अंतर से हार मिली.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||