बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल (74) आज (शुक्रवार) बीकानेर में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल मुखाग्नि देंगे। 23 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बीकानेर में उन्हें शिवरतन अग्रवाल से ज्यादा ‘फन्ना बाबू’ के नाम से जाना जाता था। शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। 4 चार्टर प्लेन में उनके परिवार के लोग भी बीकानेर पहुंचे हैं। अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे सार्दुलगंज स्थित आवास से नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट पहुंचेगी। यहां अंतिम संस्कार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वो सुबह नई दिल्ली से बीकानेर के नाल पहुंचेंगे। बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया- शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक शहर के बाजार बंद रहेंगे। बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन:चेन्नई में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए परिवार के साथ गए थे बिना शर्त दोस्तों-रिश्तेदारों को दिए थे बीकाजी के शोरूम:शिवरतन अग्रवाल से लोगों ने कहा था-भुजिया कहां बेचोगे; शेल्फ लाइफ बढ़ाकर विदेशों तक पहुंचाया प्रोडक्ट पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



