नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित द रॉयल प्लाजा में एक युवा वकील द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 19 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली।
सूचना मिलते ही कनॉट प्लेस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो महावीर एन्क्लेव, दिल्ली का निवासी था और दिल्ली हाई कोर्ट में वकालत करता था।
पुलिस के मुताबिक, राजेश सिंह 18 अप्रैल को शाम करीब 6:30 बजे होटल में ठहरा था। जांच के दौरान सामने आया कि उसने कथित तौर पर होटल की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके।
परिवार के बयान के अनुसार, इस मामले में किसी तरह की साजिश या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका नहीं जताई गई है। फिलहाल पुलिस संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



