Last Updated:
आईजीआई एयरपोर्ट पर बैंकॉक फ्लाइट के लावारिस ट्रॉली बैग से कस्टम अधिकारियों ने 18.57 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत बाजार में करीब 18.57 करोड़ रुपये है. कस्टम ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
आईजीआई एयरपोर्ट पर संदिग्ध ट्रॉली बैग में करोड़ों रुपये का गांजा बरामद हुआ है.
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक लावारिस बैग में से करोड़ों का माल बरामद किया है. इस बैग में करीब 18.57 करोड़ रुपये का गांजा भरा हुआ था. जिसे जांच में पकड़ लिया गया.
जानकारी के मुताबिक यह मामला 20 अप्रैल का है, जब बैंकॉक से आई एक फ्लाइट की सुरक्षा जांच के दौरान विमान के अंदर कुछ ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिले. एयरलाइन स्टाफ ने इन बैग्स को कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया.
जब अधिकारियों ने इन बैग्स की एक्स-रे जांच की, तो उसमें कुछ संदिग्ध चीजें दिखाई दीं. इसके बाद अधिकारियों ने जैसे ही बैग खोलकर देखा तो वहां मौजूद लोगों की आंखें फटी रह गईं. उस बैग में 19 पॉलिथीन पैकेट मिले. इन पैकेट्स को खोलकर देखा गया तो इनमें गांजा छिपाकर रखा गया था.
बरामद किए गए ड्रग्स का कुल वजन लगभग 20.5 किलो था, जिसमें से पैकिंग हटाने के बाद 18.57 किलो गांजा पाया गया. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



