80-90 के दशक की वो खूबसूरत हसीना. अपने करियर की शुरुआत में ही जिन्होंने बिकिनी पहनकर तहलका मचा दिया था. फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रहीं, जिन्होंने कम समय में ऐसी पहचान बनाई, जो अमर हो गई. लेकिन निजी जिंदगी के फैसलों ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया. ऐसी ही एक एक्ट्रेस सलमान और सनी देओल की फिल्में रिजेक्ट कर चुकी ये हसीना.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिन्होंने अपने माता-पिता का पेट पालने के लिए महज 13 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. लेकिन खुद से दोगुनी उम्र के मर्द के प्यार में चूर होकर बना बनाया करियर बर्बाद कर लिया.
गुजरे जमाने की वो खूबसूरत एक्ट्रेस कोई और नहीं, सोनम खान हैं. उनका असली नाम बख्तावर खान था. लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया था. कभी हर दिल की धड़कन बनी एक्ट्रेस आज एक्टिंग की दुनिया से गायब हैं.
महज साढ़े 13 साल की उम्र में उन्होंने झूठ बोलकर इंडस्ट्री में एंट्री ली थी. 80 और 90 की दशक में तो वह फैंस और मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई थी.करियर की शुरुआत में ही उन्होंने वो स्टारडम मिल गया था, उनसे पुरानी एक्ट्रेसेस को नहीं मिला था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लेकिन स्टार बन चुकी सोनम ने खुद से दोगुने उम्र के निर्देशक राजीव राय से शादी कर ली थी. करियर के पीक पर आकर उन्होंने स्टारडम को ठोकर मार कर प्यार को चुना और एक्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
सोनम ने फिल्म ‘विजय’ में भी काम किया था. इस फिल्म की शूटिंगे के वक्त वह काफी घबराई हुई थी. क्योंकि करियर की शुरुआत थी और फिल्म के सीन में उन्होंने बिकिनी पहनी थी. फिल्म की रिलीज के बाद इस सीन पर उन्हें काफी कुछ सुनने को भी मिला था.
सालों बाद उन्होंने ये क्लिप शेयर इस फिल्म के बारे में बताया था कि ये उन्होंने साढे़ 13 साल की उम्र में झूठ बोलकर की वह 18 साल की है, फिल्मों में एंट्री ली थी. क्योंकि उन्हें अपने माता पिता का पेट पालना था. अपना परिवार चलाना था.
अपने अब तक के करियर में उन्होंने ‘त्रिदेव’, ‘अजूबा’, और ‘विश्वात्मा’ जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि, अपने करियर के शिखर पर 1991 में उन्होंने निर्देशक राजीव राय से शादी करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी थी.
यूं तो सोनम ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है.लेकिन साल 1989 में आई फिल्म ‘त्रिदेव’ उनके करियर के लिए वरदान साबित हुई थी.इस फिल्म का एक गाना तिरछी टोपी वाले गाना तो अमर हो गया था. फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े स्टार नजर आए थे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



