Image Slider

 

नई दिल्ली. फिल्म कहर (1997) का ‘मुझे बिच्छू लड़ गया रे’ 90 के दशक के उन गानों में से एक है, जो अपनी चुलबुली धुन और अनोखे बोलों के चलते आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है. इस गाने को अरमान कोहली और रम्भा पर फिल्माया गया है. फिल्म का निर्देशन खुद राजकुमार कोहली ने किया था. यह गाना उस दौर की मशहूर सिंगर अलका याग्निक की सुरीली आवाज में है, जिसमें रम्भा के डांस मूव्स और उनके एक्सप्रेशंस ने चार चांद लगा दिए थे. संगीतकार आनंद-मिलिंद ने इसे एक लोक-संगीत वाला टच दिया था, जो शादियों और पार्टियों में काफी पसंद किया गया. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो प्यार के डंक को एक बिच्छू के काटने के रूप में मजाकिया और रोमांटिक तरीके से पेश करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||