Image Slider

बिल्डिंग की छत-दीवार गिरी, बैंक में मची अफरा-तफरी
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के बेलनगंज भैरों बाजार में एक इमारत की छत और दीवार गिरने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि इमारत में संचालित बैंक के कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया. प्राथमिक जांच में पास में चल रही बेसमेंट खुदाई को हादसे की वजह माना जा रहा है, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मलबा हटाने में जुटी है.

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
एटा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. डीएम और एसएसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, पेयजल, बिजली समेत व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों के हताहत होने की आशंका
मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद वह अनियंत्रित हो गया और उसने बोलेरो व कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रेलर में जा घुसी. हादसे के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिससे उसमें सवार करीब छह लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है. हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है.

गाजीपुर की घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ता लखनऊ में सड़क पर उतरे
लखनऊ के हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन. गाजीपुर घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. गाजीपुर में सपा प्रतिनिधि मंडल पर पथराव के बाद लखनऊ में उबाल. प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी. “बेटियों पर अत्याचार बंद करो” लिखे पोस्टर-बैनर के साथ विरोध. सपा छात्र सभा और युवा सभा का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन. गाजीपुर घटना को लेकर राजधानी लखनऊ में बढ़ा सियासी तापमान. हजरतगंज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ताओं को इको गार्डन भेजा गया. “दोषियों को सजा दो” की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन तेज.

बहराइच में पेट्रोल पंप पर मारपीट
बहराइच जिले में पेट्रोल टंकी पर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच हुई मारपीट. पेट्रोल न देने पर दोनो पक्षों में बढ़ा था विवाद. पेट्रोल टंकी कर्मचारियों ने लाठी डंडा लेकर ग्रामीणों को बाइक से दौड़ाया. बहराइच में डीजल-पेट्रोल किल्लत को लेकर पेट्रोल टंकियों पर लोगों की हो रही है भारी भीड़. रिशिया थाना क्षेत्र के नरसिंह डीहा में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का मामला.

चित्रकूट में पेड़ से लटका मिला युवक की लाश
चित्रकूट जिले में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव. फांसी लगाकर युवक के आत्महत्या करने की आशंका. मृतक युवक की नहीं हुई शिनाख्त. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस. जांच में जुटी. शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के कस्बे का मामला.

प्रयागराज में युवती की गला घोंटकर हत्या
प्रयागराज जिले में नाबालिग युवती की गला घोटकर निर्मम हत्या. घर के बगल मिला नाबालिग युवती का रक्तरंजित शव. नाबालिग युवती की हत्या से इलाके मे फैली सनसनी. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल में जुटी. गंगानगर जोन के फूलपुर थाना क्षेत्र के संडलपुर गांव की घटना.

संभल में बस-ट्रक में भीषण भिड़ंत
संभल जिले में प्राइवेट बस और ट्रक में आमने सामने से भीषण भिडंत. दस सवारियां घायल. घटना के समय बस में थीं पंद्रह सवारी. सभी घायलों को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती. दुर्घटना में उड़े बस के परखच्चे. रजपुरा थाना क्षेत्र में बबराला गवां रोड पर गांव सिहावली की घटना.

महाराजगंज में एसपी पर गिरा वॉल डेकोरेशन
महराजगंज जिले में एसपी कार्यालय में गिरा वाल डेकोरेशन. वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान गिरा डेकोरेशन. एसपी शक्ति मोहन हुए घायल. आनन फानन में भेज गए अस्पताल. सिर में लगे कई टांके. घटना के बाद से महकमे में मचा हड़कंप. एसपी ऑफिस महराजगंज का मामला.

बेटा-बहू से परेशान बुजुर्ग ने खाया जहर
बरेली जिले में बेटा बहू से परेशान वृद्ध ने जहर खाया. वृद्ध सतीश चंद्र गुप्ता जहर खाकर थाना पहुंचे. पुलिस को बेटा बहू की करतूत बताई. बेटा शोभित दत्तक पुत्र है. 25 साल पहले शोभित नवजात सड़क किनारे झाड़ियों में लावारिश मिला था. पुलिस ने फौरन वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. वृद्ध सतीश चंद्र गुप्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. पुलिस ने आरोपी बेटा बहू को हिरासत में लिया.

रायबरेली में बाइक सवार दंपति की मौत
रायबरेली जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत. बेटा गम्भीर रूप से चोटिल जिला अस्पताल रेफर. सबीसपुर गाँव के है मृतक दंपती. ससुराल कल्यानी गाँव जाते समय हादसे का शिकार हुआ बाइक सवार. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा. ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव की घटना.

आगरा में होटल में लड़के ने की खुदकुशी
आगरा जिले में होटल के कमरे में लड़के ने खुदकुशी कर ली. लड़का आंध्र प्रदेश से अपनी प्रेमिका के साथ आगरा आया था. फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या. लड़के की मौत से होटल में मचा हड़कंप. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह का मामला.

गाजियाबाद में हिस्ट्रीशीटर के डूबने की आशंका
गाजियाबाद जिले के लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के डूबने की आशंका जताई जा रही है. तालाब किनारे संदिग्ध हालात में उसकी शर्ट मिली है. नसबंदी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय सादान 14 अप्रैल से लापता है. परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी. बुधवार सुबह डाबर कॉलोनी स्थित तालाब के पास सादान की शर्ट मिलने के बाद परिजनों ने डूबने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. करीब 8 घंटे तक तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच.

कानपुर में देसी शराब बेचते हुए युवक गिरफ्तार
कानपुर के ढाबे में देसी शराब बेचते हुए युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार. बिधनू हड्डा गाँव में ढाबे में तलाशी के दौरान मिले 15 अवैध शराब बोतल.

अमरोहा में विकलांग शख्स की मिली लाश
अमरोहा जिले में संदिग्ध हालत में विकलांग व्यक्ति का शव बरामद. ट्राई साइकिल पर पड़ा मिला विकलांग का शव. शव मिलने के बाद इलाके में मचा हड़कंप. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. देर रात कोतवाली से कुछ दूरी पर शव मिला. अब तक नहीं हो सकी मृतक के शव की शिनाख्त. हत्या या हादसा पुलिस कई एंगल से कर रही जांच. अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछरट्टा का मामला.

लखनऊ में रेजीडेंट डॉक्टर के खिलाफ रेप का आरोप
लखनऊ में एसजीपीजीआई के रेजीडेंट डॉक्टर सचिन गुप्ता पर एफआईआर. साथी महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने पीजीआई थाने में दर्ज कराई एफआईआर. शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज. एफआईआर के मुताबिक नवंबर 2023 में पीड़िता और आरोपी में हुई थी दोस्ती, जिसके बाद डॉक्टर सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप. पीड़िता ने मारपीट ,जातिसूचक शब्दों से गाली गलौज का आरोप भी लगाया. तनाव के चलते पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी. एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी थाना पीजीआई पुलिस.

मथुरा नाव हादसे का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
वृंदावन स्थित यमुना नदी में 10 अप्रैल 2026 को हुए दर्दनाक नाव हादसे से जुड़ी बड़ी खबर. राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले के लिया संज्ञान. राज्य मानवाधिकार आयोग ने मथुरा के डीएम से मांगी जानकारी. आयोग ने आरोपों की प्रकृति को गंभीर मानते हुए डीएम मथुरा को निर्देश दिया है कि वे मामले की विस्तृत जांच कराएं और शिकायतकर्ता को सम्मिलित करते हुए अपनी रिपोर्ट आयोग को एक जुलाई तक पेश करें. आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि इस प्रकरण को अगली सुनवाई के लिए 02 जुलाई 2026 को सूचीबद्ध किया जाए. नाव दुर्घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.

रेलवे की जमीन पर मस्जिद का निर्माण
प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे भूमि पर कब्जा कर बनाई गई कथित मस्जिद से जुड़ी खबर. श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज ने बोला बड़ा हमला. कहा पूरे देश में वक्फ बोर्ड के नाम पर मुस्लिम संगठनों द्वारा की जा रही बड़ी साजिश. हिंदुओं और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है. उन्होंने इसे लैंड जिहाद बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से पूरे भारत में गजवा ए हिंद करने की साजिश चल रही है.

इटावा में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
इटावा जिले में  रंगदार हिस्ट्रीशीटर रुचिन यादव गिरफ्तार. हिस्ट्रीशीटर पर 11 संगीन आपराधिक मामले दर्ज. 315 बोर तमंचा-कारतूस समेत गिरफ्तार किया. आरोपी पर मारपीट, दबंगई, धमकी, रंगदारी व SC-ST एक्ट के 11 केस दर्ज हैं. इटावा जिले के जसवंतनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर पर चला प्रशासन का चाबुक
मुरादाबाद जिले में 50 हजार के ईनामी हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर पर चला योगी सरकार का चाबुक. डेढ़ महीने से फरार चल रहे महिला जज के व्यापारी पिता के हत्यारे के खिलाफ हुई है कुर्की की बड़ी कार्यवाही. जफर नाम के हिस्ट्रीशीटर पर चला है योगी सरकार का चाबुक. हिस्ट्रीशीटर जफर के घर की हुई कुर्की. घर के खिड़की दरवाजों तक को उखड़ा गया. फरवरी महीने में बेक़री व्यापारी और महिला जज के पिता मोहम्मद अशद की जफर ने सरेआम बीच सड़क की थी गोली मार कर हत्या. अलवीना नाम की बेक़री चलाते थे,म्रतक मोहम्मद अशद. थाना नागफनी क्षेत्र के डेहरिया में हुई है कुर्की की कार्यवाही. सीजेएम मुरादाबाद के आदेश से हुई है कुर्की की कार्यवाही.

सहारनपुर में पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा
सहारनपुर जिले में थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी और लूट के मामलों में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार देर रात पुलिस टीम बोन्सा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा. पीछा करने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र मदन निवासी ग्राम छापुर के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. आरोपी पर पहले से चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

मिर्जापुर सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मिर्जापुर के ड्रमंड गंज में हुए सड़क हादसे से संबंधित. मुख्यमंत्री ने जनपद मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||