Image Slider


मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर 5 हथियारबंद बदमाश घुसे और बैंक से नकदी, सोना-चांदी सहित 30 से 35 लाख रुपए का माल लूटकर भाग गए। 20 मिनट तक बंधक बना रहा पूरा बैंक एसपी मनीष खत्री के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। चश्मदीद आशीष पांडे ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में काम करा रहे थे, तभी अचानक दो हथियारबंद बदमाश अंदर दाखिल हुए। उन्होंने तुरंत बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके कुछ ही मिनटों बाद तीन और हथियारबंद साथी अंदर पहुंचे। पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई। देखिए घटना स्थल की तस्वीरें मैनेजर पर बट से किया हमला लूट के दौरान बदमाशों ने क्रूरता भी दिखाई। उन्होंने बैंक मैनेजर से कैश की चाबियां और नकदी की जानकारी मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया। करीब 20 मिनट तक बदमाशों ने बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया और अंत में नकदी से भरी एक पेटी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने की पूरे जिले की घेराबंदी वारदात की खबर मिलते ही सिंगरौली पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष खत्री दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। बैंक और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों के भागने के रूट का पता चल सके। एसपी ने बताया कि करीब 14:50 लाख रुपए कल के रखे थे। बाकी आज का उस समय तक का कलेक्शन था। इसके अलावा सोना-चांदी भी था। फिलहाल, कुल कितने का सामान ले गए हैं, इसका सटीक आकलन बताना मुश्किल है। गार्ड नहीं था, एक फायर किया एसपी के मुताबिक, घटना के समय यहां गार्ड नहीं था। बदमाशों ने एक फायर भी किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। जांच में पता चला है कि एक शख्स ने हेलमेट पहना था। बाकी चार के चेहरे खुले थे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||