Image Slider

Last Updated:

एक्टर राजपाल यादव ने हाल में अपनी 12 साल छोटी पत्नी राधा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी उम्र में 10-12 साल का अंतर होने के बावजूद उनका आपसी संवाद बहुत मजबूत है. उनकी मुलाकात कनाडा के कैलगरी में हुई थी और राजपाल राधा को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं. राधा न केवल उनके घर और खर्चों को संभालती हैं, बल्कि उनके करियर में भी सहायक रही हैं. व्यक्तिगत जीवन में उतार-चढ़ाव और कानूनी चुनौतियों का सामना करने के बाद, राजपाल अब अपनी हालिया फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ एक बार फिर काम पर लौट आए हैं.

नई दिल्ली: मशहूर एक्टर राजपाल यादव अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए तो मशहूर हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. उन्होंने हाल में अपनी पत्नी राधा के साथ अपने रिश्ते और उनकी उम्र में 10 साल से ज्यादा के अंतर पर खुलकर बात की. राजपाल का मानना है कि किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए उम्र नहीं, बल्कि आपसी बातचीत और समझ का होना सबसे ज्यादा जरूरी है. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

Rajpal Yadav, Rajpal Yadav wife, Rajpal Yadav movies, Rajpal Yadav family, Rajpal Yadav life story, Rajpal Yadav cheque bounce case

राजपाल और राधा की शादी को एक दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन आज भी लोग उनके उम्र के फासले को लेकर हैरान रह जाते हैं. एक पॉडकास्ट के दौरान राजपाल ने मजाकिया लहजे में बताया कि जब उनकी शादी हुई, तो उनके दोस्त और घरवाले यकीन ही नहीं कर पा रहे थे. उनकी मौसी तो अक्सर मजाक में कहती थीं, ‘लंगूर को हूर मिल गई.’ राजपाल खुद भी इस बात से पूरी तरह सहमत नजर आते हैं.(फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

Rajpal Yadav, Rajpal Yadav wife, Rajpal Yadav movies, Rajpal Yadav family, Rajpal Yadav life story, Rajpal Yadav cheque bounce case

राधा संग राजपाल की लव स्टोरी की शुरुआत कनाडा के कैलगरी में हुई थी. राजपाल आज भी यह सोचकर हैरान होते हैं कि उत्तर प्रदेश का एक सिंपल लड़का सात समंदर पार अपनी जीवनसाथी से कैसे मिल गया. वह कहते हैं कि उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि राधा एक दिन उनकी सबसे बड़ी ताकत बन जाएंगी. उनके लिए यह मुलाकात किसी चमत्कार से कम नहीं थी, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rajpal Yadav, Rajpal Yadav wife, Rajpal Yadav movies, Rajpal Yadav family, Rajpal Yadav life story, Rajpal Yadav cheque bounce case

शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा राजपाल के ससुर से भी जुड़ा है. राजपाल ने बताया कि उनके ससुर ने उन्हें पहली बार फिल्म ‘जंगल’ के एक खौफनाक सीन में देखा था. उन्हें पर्दे पर देखकर वह काफी दंग रह गए थे. हालांकि, फिल्मों में राजपाल चाहे जैसे भी किरदार निभाएं, निजी जिंदगी में राधा उनके काम और शख्सियत को लेकर हमेशा बहुत साफ और पॉजिटिव रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

Rajpal Yadav, Rajpal Yadav wife, Rajpal Yadav movies, Rajpal Yadav family, Rajpal Yadav life story, Rajpal Yadav cheque bounce case

राजपाल यादव ने अपने रिश्ते की गहराई पर बात करते हुए बताया कि राधा उनसे उम्र में भले ही 10-12 साल छोटी हैं, लेकिन समझदारी के मामले में वह काफी आगे हैं. जब वे पहली बार मिले थे, तब राधा की हिंदी राजपाल से भी बेहतर थी और उन्हें पाँच भाषाओं का ज्ञान है. राजपाल कहते हैं कि उनके बीच का संवाद (कम्युनिकेशन) इतना मजबूत है कि उन्हें कभी किसी तीसरे की जरूरत नहीं पड़ी. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

Rajpal Yadav, Rajpal Yadav wife, Rajpal Yadav movies, Rajpal Yadav family, Rajpal Yadav life story, Rajpal Yadav cheque bounce case

राजपाल यादव अपनी पत्नी पर इतना भरोसा करते हैं कि उनके कपड़ों से लेकर घर के सारे खर्चों तक की जिम्मेदारी राधा ही संभालती हैं. राजपाल बड़े गर्व से कहते हैं, ‘अगर उन्होंने मुझे जीवनसाथी के रूप में चुन लिया है, तो उनकी पसंद पर सवाल उठाने का कोई मतलब ही नहीं बनता.’ वह खुद पैसों का हिसाब-किताब रखने में थोड़े कच्चे हैं, इसलिए राधा ही उनकी फाइनेंशियल मैनेजर हैं. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

Rajpal Yadav, Rajpal Yadav wife, Rajpal Yadav movies, Rajpal Yadav family, Rajpal Yadav life story, Rajpal Yadav cheque bounce case

राजपाल की निजी जिंदगी में सुख-दुख दोनों का संगम रहा है. उन्होंने साल 2003 में राधा से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं. हालांकि, राधा से पहले उनकी एक और पत्नी थीं, जिनका निधन उनकी पहली बेटी के जन्म के समय हो गया था. राजपाल ने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को पार किया और आज वह अपने पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

Rajpal Yadav, Rajpal Yadav wife, Rajpal Yadav movies, Rajpal Yadav family, Rajpal Yadav life story, Rajpal Yadav cheque bounce case

राजपाल हाल में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आए हैं. बीच में वह कुछ कानूनी और पैसों से जुड़े विवादों के कारण चर्चा में रहे थे, लेकिन अब वह उन सब मुश्किलों को पीछे छोड़कर फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं. एक्टर के लिए उनकी पत्नी राधा सिर्फ जीवनसाथी नहीं, बल्कि वह ढाल हैं जो उन्हें हर मुश्किल वक्त में संभाले रखती हैं. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||