Image Slider

होमखेलक्रिकेटपौने 12 करोड़ी पेसर, मना रहा था छुट्टी, अब दिल्ली में आकर सबको पिलाएगा घुट्टी

Last Updated:

Mitchell Starc IPL Delhi Capitals: माना जा रहा है कि मिचेल स्टार्क ने सिडनी स्थित अपने घर पर पूरे सप्ताह बिना दर्द के गेंदबाजी की है और शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे. फरवरी में ब्रेक के बाद गेंदबाजी पर लौटने पर उन्हें कुछ दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण आईपीएल में उनकी एंट्री में देरी हुई.

Zoom

मिचेल स्टार्क जल्द ही टीम के साथ जुड़ने वाले हैं

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में तीन जीत और तीन हार के साथ पॉइंट्स टेबल पर छठे नंबर पर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक राहत भरी खबर है. 11 करोड़ 75 लाख रुपये में दिल्ली ने इस पेसर को अपने पास रखा था. ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट से उबरकर जल्द ही टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. उम्मीद है कि वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिल्ली की पेस बैटरी की अगुवाई करेंगे.

पहले वर्कलोड और फिर इंजरी
36 वर्षीय स्टार्क ने जनवरी के अंत से कोई क्रिकेट नहीं खेला है. एशेज में उन पर काफी दबाव था, जहां उन्होंने 19.93 की औसत से 31 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था और पांचों टेस्ट मैचों में 153.1 ओवर गेंदबाजी की थी, इसके बाद उन्होंने जनवरी के अंत में सिडनी सिक्सर्स के लिए पांच बीबीएल मैच खेले और टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ एक मैच में कैच लेने के लिए डाइव लगाते समय वे अपने बाएं कंधे और कोहनी पर बुरी तरह गिर गए थे.

स्टार्क की फिटनेस पर उड़ी थी अफवाह
आईपीएल के शुरुआती दौर में भारत में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर पहले तो भ्रम की स्थिति बनी रही, जिसके चलते स्टार्क ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट के बारे में विस्तार से बताया था. अब जब स्टार्क फिट होकर लौट रहे हैं तो और उन्हें आगे कोई दिक्कत नहीं होती तो वह आईपीएल के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

पैट कमिंस भी पूरी तरह फिट
यह खबर ऐसे समय आई है जब ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस शनिवार को जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार दिख रहे हैं. दिसंबर 2025 से कमिंस ने कोई क्रिकेट नहीं खेला है. वह आखिरी बार एशेज में नजर आए थे. कमर में खिंचाव की चोट के कारण जुलाई 2025 की शुरुआत के बाद से यह उनका एकमात्र मैच था.

ऑस्ट्रेलिया के लिए गुडन्यूज
स्टार्क, कमिंस और जोश हेजलवुड की पूर्ण फिटनेस में वापसी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात है. जो अगले 18 महीनों में अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल से पहले अपने तीन तेज गेंदबाजों के प्रबंधन को लेकर स्वाभाविक रूप से सतर्क रहा है. ऑस्ट्रेलिया अगस्त 2026 से अगस्त 2027 के बीच 20 टेस्ट मैच खेलेगा, और अगर वे अगले जून में विश्व कप फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं तो संभवतः 21 टेस्ट मैच भी खेलेगा. ये टेस्ट अक्टूबर-नवंबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले खेले जाएंगे.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||