पूरी स्लैब गिर गई नीचे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था और उसी दौरान ढलाई का काम जारी था. इसी बीच अचानक पुल की संरचना कमजोर पड़ गई और देखते ही देखते पूरी स्लैब नीचे गिर गई. हादसे के समय मौके पर कई मजदूर मौजूद थे, जिससे कुछ लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है.
राहत एवं बचाव कार्य शुरू
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया. ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए भेजा गया. हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
एक के घायल होने की पुष्टि
इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फिलहाल एक मजदूर के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिसका इलाज चल रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
मौके से फरार हुआ ठेकेदार
हादसे के बाद निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोग और ठेकेदार मौके से फरार हो गए, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ.
मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और घायलों को उचित इलाज व मुआवजा देने की मांग उठाई जा रही है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



