Image Slider

Last Updated:

ममता कुलकर्णी अब एक बार फिर अपने बदले अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह Goa में दोस्तों के साथ नजर आईं, जहां उनका ग्लैमरस लुक कैमरे में कैद हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ममता स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अवतार में दिखीं. उनके इस नए रूप ने फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि वह लंबे समय से लाइमलाइट से दूर थीं. अब उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है.

Zoom

ममता कुलकर्णी का वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. साल 2025 के महाकुंभ में गेरुआ चोला पहन संन्यासी जीवन अपनाने को लेकर चर्चा में रहीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर अपने बदले अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. महाकुंभ में वह किन्नर अखाड़े के साथ जुड़ीं और महामंडलेश्वर पद पर आसीन हुईं और श्री यमाई ममता नंद गिरि हो गईं. इस पर काफी विवाद भी हुआ. इसी साल 27 जनवरी को ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा भी दे दिया. उन्होंने कहा था कि मैंने 25 साल का आध्यात्मिक जीवन जीया. अभ्यास जैसे पहले जारी था, आगे भी रहेगा. लेकिन अब उनके रंद-ढंग बदले-बदले नजर आ रहे हैं. हाल ही में वह दोस्तों के साथ गोवा पहुंची, जहां उनका ग्लैमरस अवतार नजर आया.

ममता कुलकर्णी को आपने पिछले दिनों साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है. लेकिन अब लग रहा है कि उनका इससे भी मोहभंग हो गया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बदली अदाएं लोगों को हैरान कर रही हैं. 35 साल बाद वह गोवा पहुंची हैं.

बोल्ड अवतार में पहुंचीं गोवा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बदला-बदला अवतार नजर आ रहा है. सहेलियों के साथ वह गोवा ट्रिप पर हैं, जिसकी झलकियां देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. मोबाइल पर वीडियो बनते देख ममता कुलकर्णी ने अपनी अदाएं दीखिए. बाल सांवरते हुए उन्होंने ये भी बताया कि आखिर क्यों वो गोवा पहुंची हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||