Health News: पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है. पपीते का फल, पत्तियां और तना तीनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आइए आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानते हैं कि पपीते का फल किन बीमारियों से छुटकारा दिलाता है.
पपीते का फल, पत्तियां और तना तीनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आयुर्वेद के अनुसार पपीते का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने, शरीर की कमजोरी दूर करने और कई बीमारियों से बचाव में मददगार माना जाता है. यही कारण है कि लोग इसका सेवन करना खूब पसंद करते हैं. पपीता न केवल पोषण से भरपूर फल है, बल्कि प्राकृतिक तरीके से शरीर को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है.
इन बीमारियों में कारगर
आयुर्वेद के अनुसार, पपीते के पत्ते, फल, बीज, तना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं. यह हमें कब्ज, अपच, पाचन, डेंगू, मलेरिया, बुखार और किडनी जैसी प्रॉब्लम और कई बीमारियों में काफी लाभकारी हैं.
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने बताया कि पपीता एक ऐसा पौधा है, जिसके हर एक भाग में औषधीय गुण मौजूद होते हैं. जिन लोगो को डेंगू, मलेरिया, बुखार, टायफाइड की वजह से प्लेटलेट्स कम हो जाती है, वहां पर इसकी पत्तियों के रस का इस्तेमाल करने से काफी फायदा होता है.
इन समस्याओं से दिलाता छुटकारा
अगर किसी को किडनी में प्रॉब्लम है, जैसे किडनी में आउटपुट कम हो रखा है, वहां पर इसके बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें. इसे जल के साथ लेने से काफी फायदा होता है. वहीं जिन लोगों को कब्ज, अपच, गैस और वजन बढ़ने की समस्या होती है, वहां पर इसके फल का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे एक तो पाचन शक्ति मजबूत होती है और कब्ज, अपच जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है. गर्भवती महिलाएं हैं या जिन्हें पीरियड्स अधिक आ रहे हैं, उन्हें इसका इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



