फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘चुनर सरके’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एडवोकेट विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भेजकर इसे अश्लील और अभद्र बताते हुए बैन करने की मांग की है। यह गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है. उन्होंने स्टारकास्ट, सिंगर और डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर की मांग की है.
नोरा का गाना ‘चुनर सरके’ यूट्यूब से हटाया गया.
नई दिल्ली. नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना ‘चुनर सरके’ विवादों में घिर गया है. इस गाने को लेकर मामला गर्माते दिख रहा है. हर तरफ इसके डबल मीनिंग बोल की खूब आलोचना हो रही है. एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखित शिकायत भेजकर इस गाने पर रोक लगाने की मांग की जिसके बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म का यह गाना अश्लील और अभद्र है, जिसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाना उचित नहीं है.
यह गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है, जिसे गीतकार रकीब आलम ने लिखा है और फिल्म का निर्देशन प्रेम कर रहे हैं. विनीते जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस तरह के गाने समाज पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं, खासकर युवाओं पर. उनका मानना है कि ऐसे कंटेंट पर समय रहते कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा न मिले.
साइबर सेल में दर्ज कराई गई शिकायत
उन्होंने मामले को और गंभीर बनाते हुए उन्होंने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में उन्होंने मांग की है कि इस गाने से जुड़े लोगों जिसमें संजय दत्त, नोरा फतेही और अन्य शामिल है—के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाए.
विनीत जिंदल ने विवादित गाने के खिलाफ उठाई आवाज
एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता Vineet Jindal ने @MIB_India के सचिव को एक लिखित शिकायत भेजकर फिल्म KD – The Devil के अश्लील और अभद्र गीत पर प्रतिबंध लगाने और उसे हटाने की मांग की है।यह गीत नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है, जिसे गीतकार रकीब आलम ने लिखा है और निर्देशक… pic.twitter.com/OPBkXLLj5G
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



