Last Updated:
Student Opinion UP SI Exam 2026: प्रदेश में यूपी एसआई की प्रथम पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने पेपर को लेकर अपनी राय दी और बताया कि इस बार का प्रश्नपत्र कैसा रहा. आइए छात्रों से जानते हैं कि उनका पेपर कैसा रहा.
अमेठी: प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित हो रही यूपी पुलिस की एसआई परीक्षा अमेठी जिले में भी दो दिनों तक आयोजित की जाएगी. 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में हजारों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. शनिवार के पहले दिन प्रथम पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई, जहां करीब 2400 से अधिक बच्चों ने परीक्षा देकर अपने भविष्य बनाने की तैयारी की. परीक्षा केंद्र पर लोकल 18 की टीम ने जाकर परीक्षा देने आए विभिन्न जिलों के परीक्षार्थियों से बात की. उन्होंने परीक्षा को लेकर और व्यवस्थाओं को लेकर अपनी राय साझा की.
आपको बता दें कि जिले में सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई परीक्षा प्रथम पाली में 12:00 बजे तक संपन्न हुई. इस परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दी. परीक्षा केंद्र पर पेन, बैटरी और स्केच के साथ किसी प्रकार का कोई सामान अंदर नहीं ले जाने दिया गया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा केंद्र पर बनी रही.
सेंटर दूर होने से हुई दिक्कत
यूपी के लखीमपुर खीरी से आए शिवम कुमार ने कहा कि प्रश्न पत्र सरल था, लेकिन कुछ सवाल ऐसे थे जिसने करीब 10 से 15 मिनट तक उलझाए रखा. इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि केंद्र दूर होने के कारण आने-जाने में असुविधा हुई. इसके साथ ही व्यवस्थाएं तो बेहतर थी, लेकिन इतनी दूर-दूर सेंटर होने से दिक्कत हुई. जब सवाल किया गया कि पेपर को लेकर क्या उम्मीदें हैं, तो जवाब मिला कि उम्मीद तो अभी तक सही है, अपने प्रयास से तो बेहतर किया है.
आसान रहा प्रश्नपत्र
अयोध्या से आईं साक्षी मौर्य ने कहा कि पेपर सरल था. व्यवस्थाएं बेहतर थी, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई. उन्होंने कहा कि आने जाने में दिक्कत हुई, बाकी तो सब चीज सही थी. लेकिन अब परीक्षा है, तो परीक्षा तो देनी पड़ेगी. उन्होंने जितने क्वेश्चन आए थे, सब हल किया और उम्मीद है कि नंबर अच्छा आएगा.
परीक्षार्थी की सरकार से उम्मीद
हरदोई से आए संदीप कुमार ने कहा कि परीक्षा को लेकर उम्मीदें बेहतर है. अभी तक पेपर सकारात्मक हुआ है. उन्होंने कहा कि पेपर बहुत अच्छा था, सरल था. एक-दो सवाल मैथ में आए थे और कुछ सवाल इंग्लिश में थे, जिन्होंने उलझाया. लेकिन बाद में सब सवाल हल हो गए. बस सरकार से यही उम्मीद है कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा का परिणाम आना चाहिए.
सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
वहीं अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने फोन पर बातचीत में बताया कि परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से बेहतर की गई हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल हैं. द्वितीय पाली की परीक्षा को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा. इसके साथ ही अगले दिन की भी परीक्षा बेहतर तरीके से सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



