Image Slider

Last Updated:

बता दें सीआरपीएफ में तैनात इंस्पेक्टर अतुल सिंह देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया. रात में जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने घर में घुसा तो प्रेमिका के ससुराल वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके बाद जमकर पिटाई की गई, पीटते पीटते आशिक अतुल की नाक भी फूट गई और खून बहने लगा.

 शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, परिजनों ने पकड़कर कर दी पिटाईZoom

CRPF इंस्पेक्टर

बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग का अज़ब गज़ब मामला सामने आया है. जहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को प्रेमिका के ससुराल वालों में रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई की गई और नाक भी फोड़ दी गई. बता दें कि प्रेमी, सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पद पर तैनात है और दोनों के बीच बीते 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है.

प्रेमिका के घर वालों ने की धुनाई

बता दें सीआरपीएफ में तैनात इंस्पेक्टर अतुल सिंह देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया. रात में जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने घर में घुसा तो प्रेमिका के ससुराल वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके बाद जमकर पिटाई की गई, पीटते पीटते आशिक अतुल की नाक भी फूट गई और खून बहने लगा. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतुल को पकड़ कर थाना ले गई. ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि अतुल नाम का युवक रात 2 बजे उनके घर में घुस गया. उनकी बहू के साथ उसे पकड़ा गया. पकड़े जाने के बाद उसने बताया कि उसका 4 साल से उनकी बहू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है.

4 साल से था प्रेम-प्रसंग

वहीं शादीशुदा प्रेमिका भी अब अपने सीआरपीएफ इंस्पेक्टर आशिक के पक्ष में खुल कर खड़ी हो गई है. उसने कहा कि उनका 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है, अब वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है. शादीशुदा प्रेमिका अब अपने पति को छोड़ कर अपने आशिक के साथ जाने पर अड़ी है. पुलिस ने मामले को काउंसिलिंग के लिए भेजा है.

दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए भेजा गया

सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के परिजन मौके पर थाने पर मौजूद हैं. किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है. मिशन शक्ति के तहत दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है, वहीं थाने की पुलिस ने अतुल के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||