Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड के हैंडसम हंक स्टार अर्जुन रामपाल जल्द ही ‘धुरंधर 2’ में नजर आने वाले हैं. फैंस उनके हर रोल को दिल से पसंद करते है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आगे भी वह कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. साल 2026 उनकी कई फिल्में और वेब सीरीज आने वाली हैं. एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर में काम करते हुए अर्जुन रामपाल आने वाले समय में दर्शकों को नए अंदाज में नजर आने वाले हैं.

नई दिल्ली. धुरंधर की अपार सफलता के बाद अर्जुन रामपाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धाक जमाने आ रहे हैं. फिलहाल उनके पास कई नए प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वह नजर आने वाले हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने कम फिल्में कीं, लेकिन हर बार अलग तरह के किरदार निभाने की कोशिश की. अब साल 2026 और उसके बाद उनकी कई फिल्में और वेब प्रोजेक्ट्स चर्चा में हैं.

Arjun Rampal went to watch Dhurandhar with friends in Goa said The evening became memorable

इनमें पहली है, रणवीर सिंह की धुरुंधर , जिसे 2026 की बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म में अर्जुन रामपाल भी दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं.

धुरंधर का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रणवीर सिंह की इस फिल्म में आर माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे भी अपने किरदारों में जान फूंकते नजर आएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Arjun rampal Birthday

फिल्म में अर्जुन रामपाल इलियास कश्मीरी के रोल में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक जासूसी मिशन और अंतरराष्ट्रीय साजिश के इर्द-गिर्द घूमती है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है.इस फिल्म के अलावा अर्जुन रामपाल का नाम फिल्म आंखें 2 से भी जोड़ा जा रहा है. यह साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म आंखें का सीक्वल है. इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बात चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन रामपाल इसमें भी फिल्म में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

Arjun rampal Birthday

अर्जुन रामपाल की इस फिल्म की कहानी बैंक डकैती और हाई-टेक क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए दर्शकों के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है. फिल्म के पहले पार्ट में भी अर्जुन के रोल को काफी पसंद किया गया था.

Arjun rampal Birthday

अर्जुन रामपाल फिल्म निकिता रॉय में भी नजर आने वाले हैं. यह एक थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है. इसमें सस्पेंस और रहस्य की कहानी आप दिल जीत लेगी. फिल्म का निर्देशन कुश एस सिन्हा कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कई चौंकाने वाले ट्विस्ट भी देखने को मिल रहे हैं.

सामने आ रही खबरों के मुताबिक अर्जुन रामपाल एक फैमिली ड्रामा फिल्म में भी आएंगे. वह लेखक-निर्देशक शेलेश वर्मा की अनटाइटल्ड फैमिली ड्रामा फिल्म में भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. साल 2026 के अगस्त के करीब फिल्म रिलीज हो सकती है.

इस फिल्म में अर्जुन रामपाल का किरदार काफी इमोशनल टच लिए हुए है. इसके अलावा अर्जुन एक वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी हैडंसम हंक काफी एक्टिव हैं. वह जल्द राणा नायडू नाम की सीरीज के दूसरे सीनज में नजर आने वाले हैं. राणा नायडू का पहला सीजन भी काफी पसंद किया गया था. सीरीज में अर्जुन रामपाल का ग्रे-शेड वाला रोल लोगों का दिल जीत ले गया था. अब इसके अगले सीजन को लेकर भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||