नई दिल्ली. फराह खान ने सलमान खान के साथ अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मैं सलमान के घर कभी-कभी जाती हूं, लेकिन हमारे साथ वक्त बिताने का तरीका मेल नहीं खाता. मुझे रात को 9:30 या 10 बजे तक सोना पसंद है, जबकि सलमान रात के 2 बजे महफिल जमाना पसंद करते हैं. फिल्ममेकर ने बताया कि सलमान खान कभी भी विवादों से छिपते नहीं हैं. वह विवादों को अपने काम के बीच नहीं आने देते, बल्कि उन्हें इग्नोर करते हुए सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं.
अनुराग डोभाल की हालत बिगड़ी, हुआ निमोनिया
अनुराग डोभाल की हालात फिर से गंभीर हो गई है. उनके मैनेजर रोहित पांडे ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अनुराग का हेल्थ अपडेट दिया और कहा कि उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन है. एक्सीडेंट के बाद उनके फेफड़े बुरी तरह से डैमेज हुए थे. उन्हें निमोनिया भी हो गया है. डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.
संजय दत्त को पाकिस्तानी फैन दिया गोल्ड प्लेटेड आईफोन
संजय दत्त को एक पाकिस्तानी फैन सोने का पानी चढ़ा आईफोन गिफ्ट किया है. इस पाकिस्तानी फैन का नाम काशिफ जमीर है. वह पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह हाल में दुबई में संजय दत्त से मिले थे. संजय को गिफ्ट करते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
हिमानी शिवपुरी की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थे शाहरुख खान
हिमानी शिवपुरी स्टारर ‘इन विच एनी गिव्स इट दोज वन्स’ का एक दिन पहले मुंबई में स्क्रीनिंग हुई. यह फिल्म 38 साल पहले दूरदर्शन पर रिलीज हुई. हिमानी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर कर बताया कि शाहरुख खान इस फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे, जिसमें वह लीड रोल में थीं.
एकता कपूर ने लॉन्च किया ‘हुनर’
एकता कपूर के नेतृत्व वाली बालाजी टेलीफिल्म्स ने नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘हुनर’ लॉन्च करने की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य उभरते और स्थापित कलाकारों को सही मार्गदर्शन, बेहतर रिप्रेजेंटेशन और इंडस्ट्री में नए अवसर उपलब्ध कराना है. ‘हुनर’ बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन के एक्टर्स और क्रिएटर्स को एक मंच पर लाकर उनके आर्टिस्टिक ग्रोथ को बढ़ावा देगा.
दलजीत कौर की नई जर्नी शुरू
दलजीत कौर अपनी नई जर्नी की खुशी शेयर की और सिंगल पेरेंट महिलाओं के मोटिवेट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इसके साथ उन्होंने एक कविता लिखी है, जो उन लोगों के लिए है, जिन्होंने उन्हें कमतर आंका और अकेले कुछ नहीं कर पाने की बात कही. दलजीत कौर ने लिखा,”कहते रहे लोग, “अब कोई राह नहीं,” पर उसने कहा, “नहीं, अभी हार नहीं.” एक नन्हा सा हाथ थामे हुए वह चलती रही, थमी एक बार नहीं. आंधियां आईं, कई इम्तिहान आए, पर उसके हौसले थे लाचार नहीं. जो मां ठान ले अपने बच्चे के लिए, फिर मुश्किल की कोई दीवार नहीं.”
गौरव कपूर-युवराज सिंह का ‘धुरंधर’ के गाने पर डांस
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में इंटिमेट वेडिंग की और 12 मार्च को रिसेप्शन दिया. दोनों ही सेरमनी में अंगद बेदी, नेहा धूपिया, फरहान अख्तर और युवराज सिंह समेत क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुईं. अंगद बेदी ने रिसेप्शन सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ‘धुरंधर’ के ‘दिल परदेसी’ गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं. नेहा धूपिया भी तीनों के साथ झूम रही हैं.
थिएटर्स में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी ‘बॉर्डर 2’, नोट कर लीजिए फिल्म की रिलीज डेट
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. यह फिल्म इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी. अब सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह वॉर ड्रामा मूवी अब 20 मार्च, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारों ने भी काम किया है. इसके डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं.
भारत लौटते ही अजित कुमार ने खरीदी लग्जरी एसयूवी, इंटरनेट पर वायरल हुईं सुपरस्टार की तस्वीरें
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार एक बार फिर अपनी नई सवारी को लेकर चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले वह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते अजित दुबई में फंस गए थे, लेकिन सुरक्षित भारत लौटते ही उन्होंने सबसे पहले साईं बाबा के मंदिर में माथा टेका. इसके बाद उन्होंने अपनी लग्जरी कारों के कलेक्शन में महिंद्रा बीई 6 फॉर्मूला ई नाम जोड़ा है. लग्जरी कार के साथ अजित कुमार की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
सेट पर चिड़चिड़े रहते थे अक्षय खन्ना, फराह खान ने कहा- उनके साथ काम करना ट्रॉमा से कम नहीं था
फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. कोरियोग्राफर ने बताया कि 90 के दशक में अक्षय के साथ काम करना उनके लिए ट्रॉमा जैसा था. फराह के मुताबिक, उस दौर में अक्षय सेट पर काफी चिड़चिड़े रहते थे, जिसकी एक बड़ी वजह उनके गिरते बाल थे. उन्होंने कहा, ‘उस समय अक्षय बिल्कुल अलग इंसान थे. हां वह इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं रहता था. हालत यह थी कि जब भी मुझे पता चलता कि किसी फिल्म में अक्षय खन्ना हैं, तो मैं यह कहकर किनारा कर लेती थी कि मेरे पास डेट्स नहीं हैं.’
‘दंगल’ की शूटिंग के दौरान फातिमा सना शेख को पड़ा था मिर्गी दौरा, सान्या मल्होत्रा को कर दिया लहूलुहान
फातिमा सना शेख ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट ऑल अबाउट हर पर अपनी बीमारी मिर्गी और उससे जुड़े संघर्षों पर दिल खोलकर बात की. फातिमा ने बताया कि उन्हें इस बीमारी का पता फिल्म दंगल की शूटिंग के दौरान चला था, जो उनके जीवन का सबसे खौफनाक अनुभव था. उस घटना को याद करते हुए फातिमा ने बताया कि दौरा पड़ने के दौरान वहां आमिर खान और सान्या मल्होत्रा मौजूद थे. उस हालत में फातिमा ने अनजाने में सान्या का हाथ इतनी बुरी तरह काट लिया था कि खून निकलने लगा. फातिमा को वह मंजर धुंधला सा याद है, बस इतना पता है कि वह बेहद डर गई थीं और सीधे अस्पताल में जाकर उनकी आंख खुली थी.
शादी में जूलरी पहनने पर अल्लू सिरीश का उड़ा मजाक, अब ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने 6 मार्च को नयनिका रेड्डी के साथ शादी रचाई. वह अपनी वेडिंग में अनूठे फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच सगाई और शादी में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ गोल्ड और डायमंड चोकर पहनने पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. अब एक्टर ने इस ट्रोलिंग पर करारा जवाब देते हुए जेंडर नॉर्म्स पर अपनी बेबाक राय रखी है. सिरीश का कहना है कि अब वक्त आ गया है जब हमें फैशन को लेकर अपनी रूढ़िवादी सोच बदलनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि हर किसी को खुद को एक्सप्रेस करने का पूरा हक है और फैशन को किसी तय दायरे में नहीं बांधा जाना चाहिए.
आमिर खान ने जूते उताकर जलाया दीया, फैंस ने सुपरस्टार की तारीफ में पढ़े कसीदे
मुंबई में आयोजित रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह से आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत लिया है. दरअसल, जब आमिर को मंच पर दीप प्रज्वलित करने के लिए बुलाया गया, तो उन्होंने पहले बड़े ही सम्मान के साथ अपने जूते उतार दिए. भारतीय परंपरा के प्रति उनकी यह निष्ठा और विनम्रता देख वहां मौजूद हर कोई प्रभावित हो गया. अब लोग आमिर के इस खास संस्कार की इंटरनेट पर खूब तारीफ कर रहे हैं.
अनिल कपूर को ऑफर हुई थी आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’, फिल्म को रिजेक्ट कर पछता रहे एक्टर
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस बीच अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में कैमियो रोल ऑफर हुआ था. लेकिन मजबूरी में उन्हें इस ऑफर को ठुकराना पड़ा. अब अनिल कपूर को इस बात का मलाल है और उन्होंने साफ तौर पर माना कि मौके को गंवाकर उन्होंने खुद का ही नुकसान किया है. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इसी महीने 19 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है.
‘धुरंधर’ की मुरीद हुईं भूमि पेडनेकर, आदित्य धर और रणवीर सिंह संग करना चाहती हैं काम
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म धुरंधर और इसके निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि इस फिल्म ने उन पर इतना गहरा असर छोड़ा है कि वह अब जल्द से जल्द इस टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं. उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह भविष्य में आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह जैसे पावरहाउस परफॉर्मर के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. भूमि पेडनेकर के इस बयान से साफ है कि वह एक दमदार और बड़े लेवल के प्रोजेक्ट की तलाश में हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



