फिल्म जान-ए-मन के 18 साल पूरे होने पर फराह खान ने एक दिल छू लेने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सुपरहिट गाना सौ दर्द शूट करते समय सलमान खान असल में बेहद इमोशनल हो गए थे. ब्रुकलिन ब्रिज पर फिल्माए गए इस सीन में सलमान की आंखों से जो आंसू निकले, वे असली थे और उन्होंने किसी ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया था. फराह के मुताबिक, सलमान के वो सच्चे जज्बात उस पल को जादुई बना गए, जिसे आज भी फैंस भूल नहीं पाए हैं.
साल 2006 में रिलीज हुई थी सलमान खान की फिल्म जान-ए-मन.
नई दिल्ली. सलमान खान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म जान-ए-मन साल 2006 में रिलीज हुई थी. इसका इमोशनल गाना सौ दर्द बहुत पॉपुलर हुआ. अब फेमस कोरियोग्राफर फराह खान ने ‘जान-ए-मन’ के इस गाने की शूटिंग का इमोशनल किस्सा बताया है. उन्होंने खुलासा किया कि सुपरहिट सॉन्ग सौ दर्द की शूटिंग के दौरान सलमान खान बेहद भावुक हो गए थे. फराह के मुताबिक, उस गाने में सलमान ने केवल एक्टिंग नहीं की थी, बल्कि वे कैमरे के सामने वाकई में रो पड़े थे.
फराह खान ने पॉडकास्ट की एक क्लिप इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. वह कहती हैं, ‘फिल्म जान-ए-मन में मेरा सबसे अच्छा काम है. इसके गाने बहुत अच्छे थे, लेकिन पहचान कम मिली थी. सलमान ने इस फिल्म में कमाल की परफॉर्मेंस दी थी. सॉन्ग सौ दर्द में वह ब्रुकलिन ब्रिज पर रोए थे, वो असली था. उन्होंने कोई ग्लिसरीन इस्तेमाल नहीं की थी. उस सीन में मैंने पहली बार सलमान को अपने दर्द को इतनी गहराई से महसूस करते और दिखाते देखा था.’
सच में रोने लगे थे सलमान खान
उन्होंने आगे कहा, ‘शूटिंग के दौरान कोई खास तैयारी नहीं थी. हम बस कैमरे के साथ घूम-घूम कर शूट कर रहे थे. तभी सलमान सच में रो रहे थे. कोई ग्लिसरीन नहीं, कोई फेक नहीं. बस असली इमोशंस थे. वह पल बहुत जादुई था. मैं उस सीन को काटना नहीं चाहती थी.’ फराह ने बताया कि जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी, तो वह खुद दुखी होकर रो पड़ी थीं.
सलमान के साथ प्रीति जिंटा-अक्षय कुमार ने किया काम
बताते चलें कि साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘जान-ए-मन’ में प्रीति जिंटा (पिया), सलमान (सुहान) और अक्षय कुमार (अगस्त्य राव) नजर आए थे. रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी थी. इस फिल्म में अनु मलिक ने संगीत दिया था, जिसमें ‘हमको मालूम है’ और ‘सौ दर्द’ जैसे लोकप्रिय गाने शामिल हैं. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी बुरी तरह पिट गई थी लेकिन इसके सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



