Image Slider

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपने जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड चैंपियन दोस्त वंशिका शादी के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंधेंगे. 13 मार्च शुक्रवार को कुलदीप यादव और वंशिका की हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम हुआ . परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों के साथ ही उनके दोस्त इन कार्यक्रम में शामिल होने मसूरी पहुंचे। शनिवार यानी 14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. दोनों की शादी मसूरी के सवॉय होटल में शादी करेंगे. 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका के शादी का रिसेप्शन रखा गया है.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: विंटेज कार में जाएगी कुलदीप की बारात

कुलदीप यादव आज शादी के बंधन में बंधन में बंध रहे हैं. शाम को कुलदीप यादव की बारत निकलेगी, जिसके लिए एक विंटेज कार मंगाई है.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: आरपी सिंह ने भी लगाए कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में ठुमके

टीम इंडिया के मौजूदा चयन समिति के सदस्य और पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जमकर डांस किया.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: मंगेतर प्रिया सरोज संग क्रिकेटर सिंकू सिंह

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में यूपी में साथ खेलने वाले रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं. युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रिंकू और प्रिया बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं.

Kuldeep Yadav Wedding Live: पीयूष चावला भी कुलदीप की शादी में शामिल होने पहुंचे

भारत के पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला भी कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे. पियूष चावला ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं. दोनों को मेरी शुभकामनाएं.”

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप की शादी में सुरेश रैना का डैशिंग लुक

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में सुरेश रैना डैशिंग लुक में दिखे. रैना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोस्तों और कुलदीप यादव के संग तस्वीरों को शेयर किया.

 

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: संगीत सेरेमनी में वंशिका और कुलदीप का दिखा ये खास अंदाज

क्रिकेट कुलदीप यादव की शादी में सिंगर बिस्मिल ने परफॉर्म किया. संगीत नाइट्स में कुलदीप और वंशिका बिस्मिल के शेरों-शायरी पर झूमते हुए दिखे.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: मोहम्मद कैफ भी कुलदीप की शादी में पहुंचे

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कुलदीप यादव के यूपी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ भी शादी में शामिल होने पहुंच चुके हैं. देहरादून एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए उन्होंने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कुलदीप तो अपने कानपुर यूपी का ही है, बहुत मजा आएगा. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर भी उन्होंने सबको बधाई दी.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: शादी की रस्‍में शाम 6 बजे शुरू होंगी

क्रिकेट के मैदान पर बड़े बड़े बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाने वाले स्पिनर कुलदीप यादव खुद वंशिका की गुगली पर क्लीन बोल्ड हो चुके हैं. आज शाम 6 बजे से उनके शादी की रस्‍में सवॉय होटल में शुरू होंगी. शुक्रवार 13 मार्च को हल्‍दी और मेहंदी का शानदार कार्यक्रम देखने को मिला. इसकी तस्वीरें कुलदीप या वंशिका ने तो नहीं पोस्ट की लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज, यजुवेंद्र चहल और मोहित शर्मा मसूरी के होटल में मौजूद हैं.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप और वंशिका के संगीत का वीडियो

वंशिका के साथ कुलदीप यादव का वीडियो देख फैंस उस पल के इंतजार में हैं जब दोनों सात फेरे लेकर सबके सामने आएंगे. संगीत का वीडियो सबके सामने आ चुका है.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: रिंकू और भुवी का वीडियो देखिए

कुलदीप यादव के शादी में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और भुवनेश्वर कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसमें दोनों ही एक जैसे रंग के कपड़े में नजर आ रहे हैं. रिंकू ने कुर्ता पहना है जबकि भुवी कुर्ता के साथ जैकेट पहने नजर आ रहे हैं.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप और वंशिका के मस्ती का वीडियो

हल्दी सेरेमनी का वीडियो फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं. कुलदीप यादव और वंशिका शादी के समारोह में फुल मस्ती करते नजर आए. ढोल वालों के साथ मिलकर दोनों ने डांस किया.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates:थाली की कीमत 6 हजार रुपये

जानकारी के मुताबिक कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में मेहमानों के लिए जो थाली परोसी जाएगी उसकी कीमत 6 हजार रुपये
बताई जा रही है. मेहमानों के लिए हर तरह के पकवान का इंतजाम किया गया है. खास पहाड़ी खाना भी परोसा जाएगा.

शादी के खाने का मेन्यू

राजमा
मंडूवे की रोटी
काफली
जखिया आलू के गुटके
झंगेरे की खीर
अरसा
गैथ की दाल
कुमाउंनी रायता
फाणू
लाल चावल

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: होटल में कड़ी सुरक्षा

कुलदीप यादव इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं और उनकी इस हाई-प्रोफाइल शादी में दुनियाभर से मेहमान आने वाले हैं. ऐसे में आयोजन स्थल पर सुरक्षा बेहद कड़ी है। मसूरी के सवॉय होटल में सिर्फ उन्हीं को एंट्री दी जा रही है जिनके पास शादी का निमंत्रण है. स्थानीय प्रशासन और होटल मैनेजमेंट ने कार्यक्रम को बेहतर तरीके से कराने के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: रोहित और विराट के साथ गंभीर पहुंच सकते हैं

आज कुलदीप यादव के शादी के समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार नजर आ सकते हैं. पूर्व कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, के अलावा टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी पहुंचने की खबर है.

शादी के मेहमानों की लिस्ट:
सुरेश रैना
मोहम्मद कैफ
नीतेश राणा
मोहित शर्मा
जीतेश शर्मा
रविंद्र जड़ेजा
आरपी सिंह

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: चहल ने हल्दी में कुलदीप संग की मस्ती

कुलदीप यादव और वंशिका इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनके वीडियो लगातार शेयर किए जा रहे हैं. फैंस भी इसे जमकर शेयर करते नजर आ रहे हैं. शादी आज होगी लेकिन इससे पहले हल्दी के रस्म की तस्वीरें और वीडियो सामने आई. यहां युजवेंद्र चहल जमकर कुलदीप के साथ मस्ती करते नजर आए.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: हल्दी में जमकर हुई मस्ती

13 मार्च शुक्रवार को कुलदीप यादव और वंशिका की हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम हुआ. यहां टीम इंडिया के उनके साथी रहे युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार नजर आए. रिंकू सिंह भी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे थे.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप यादव आज लेंगे फेरे

भारतीय टीम के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने जीवन में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. 14 मार्च 2026 को दोस्त वंशिका शादी के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंधेंगे. कुलदीप यादव का जन्म 14 दिसंबर 1994 को राम सिह और ऊषा यादव के घर (कानपुर) हुआ था. पिता ईंट भट्ठा चलाते थे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||