Image Slider

Last Updated:

एकता कपूर के नेतृत्व वाली बालाजी टेलीफिल्म्स ने नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘हुनर’ लॉन्च करने की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य उभरते और स्थापित कलाकारों को सही मार्गदर्शन, बेहतर रिप्रेजेंटेशन और इंडस्ट्री में नए अवसर उपलब्ध कराना है. ‘हुनर’ बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन के एक्टर्स और क्रिएटर्स को एक मंच पर लाकर उनके आर्टिस्टिक ग्रोथ को बढ़ावा देगा.

Zoom

एकता कपूर अपनी नई कंपनी के जरिए नए टैलेंट को मौका देंगी.

नई दिल्ली. एकता कपूर को टीवी क्वीन कहा जाता है. एकता ने अपने शोज के जरिए कई न्यूकमर्स का करियर संवारा है. अब वो एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही हैं. एकता कपूर के नेतृत्व में उनकी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने एक नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘हुनर’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है. इस पहल का मकसद उभरते और स्थापित कलाकारों को सही दिशा देना और उन्हें इंडस्ट्री में बेहतर अवसरों से जोड़ना है.

‘हुनर’ को ऐसे मंच के रूप में तैयार किया गया है, जहां कलाकारों और क्रिएटर्स को न केवल रिप्रेजेंटेशन मिलेगा, बल्कि उनके आर्टिस्टिक विकास पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. कंपनी का लक्ष्य बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन के जाने-माने एक्टर्स, राइटर्स और क्रिएटर्स को एक साथ लाना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को और बेहतर तरीके से निखार सकें.

एकता कपूर ने कई नए चेहरों को बनाया स्टार

बालाजी टेलीफिल्म्स की लंबे समय से चली आ रही कहानी कहने की परंपरा और नए चेहरों को अवसर देने की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह नया वेंचर शुरू किया गया है.एकता कपूर का मानना है कि किसी भी कलाकार का असली हुनर तभी सामने आता है, जब उसे सही माहौल और मार्गदर्शन मिले. इसी सोच के साथ उन्होंने ‘हुनर’ की परिकल्पना की है.

टीवी क्वीन कर रहीं नई शुरुआत

इस पहल के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा कि बालाजी में हमेशा से यह कोशिश रही है कि प्रतिभाशाली कलाकारों को सही मंच और सपोर्ट मिले. उनके अनुसार, ‘हुनर’ केवल एक मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म नहीं होगा, बल्कि ऐसा स्पेस होगा जहां कलाकारों को समझा जाएगा, उनकी क्षमताओं के अनुसार उन्हें मौके दिलाए जाएंगे और उनके लंबे करियर को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शन दिया जाएगा.

एकता ने यह भी कहा कि इस पहल के जरिए कलाकारों को प्रयोग करने, नई चीजें सीखने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का अवसर मिलेगा. उनका मानना है कि जब कलाकारों को सही समर्थन मिलता है, तो वे न सिर्फ बेहतर परफॉर्म करते हैं बल्कि इंडस्ट्री में नई कहानियों और नए विचारों को भी जन्म देते हैं.‘हुनर’ की शुरुआत को खास बनाने के लिए मुंबई के प्रतिष्ठित फेयरमोंट मुंबई में एक भव्य लॉन्च पार्टी आयोजित की जाएगी. इस खास शाम में बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के कई बड़े सितारे, इंडस्ट्री लीडर्स, क्रिएटर्स और मीडिया से जुड़े लोग शामिल होंगे. यह आयोजन कंपनी के नए सफर की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक होगा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||