मलयालम सिनेमा के पूर्व चाइल्ड आर्टिस्ट हरि मुरली का 27 साल की आयु में निधन हो गया है. एक्टर की बॉडी केरल के पय्यनूर में मौजूद उनके घर में मिला. उन्होंने 2004 की फिल्म ‘रासिकन’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की थी और बाद में ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया. एक्टर पय्यनूर मुरली के पुत्र होने की वजह से उनका थिएटर और सिनेमा से गहरा नाता था. उन्होंने विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन की पढ़ाई की थी और चेन्नई में वीएफएक्स आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे.
हरि मुरली घर में मृत मिले.
नई दिल्ली: अगर आपने मलयालम फिल्में देखी हैं, तो आप एक्टर हरि मुरली से परिचित होंगे, जो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काफी मशहूर हुए थे. वे अब हमारे बीच नहीं हैं. वे केरल में मौजूद अपने घर में मृत पाए गए. वे महज 27 साल के थे. अभी तक उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. इतनी कम उम्र में एक उभरते हुए कलाकार का इस तरह चले जाना वाकई चौंकाने वाला है. हरि मुरली ने बहुत छोटी उम्र में ही कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था और अपनी मासूमियत व अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था.
वीएफएक्स आर्टिस्ट के तौर पर कर रहे थे काम
हरि मुरली ने बाद में अभिनय के बजाय पर्दे के पीछे की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया. उन्होंने बेंगलुरु से विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन की पढ़ाई पूरी की और चेन्नई में बतौर वीएफएक्स आर्टिस्ट काम करने लगे. वह भले ही स्क्रीन पर कम नजर आने लगे थे, लेकिन फिल्ममेकिंग और क्रिएटिव फील्ड से उनका गहरा जुड़ाव बना हुआ था. वह टीवी सीरियल्स में भी नजर आए थे और अपनी मेहनत से करियर में आगे बढ़ रहे थे. एक्टर के निधन से न केवल उनका परिवार टूट गया है, बल्कि मलयालम इंडस्ट्री ने भी एक टैलेंटेड और मेहनती युवा को खो दिया है.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



