Image Slider

होमखेलक्रिकेटगंभीर का नो सॉरी एटीट्यूड… अर्शदीप सिंह के थ्रो पर दिया बेबाक बयान

Last Updated:

Gautam Gambhir backs Arshdeep Singh agression: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्शदीप सिंह की ओर से डेरिल मिचेल को गेंद मारने के विवाद पर हेड कोच गौतम गंभीर ने आक्रामक रुख अपनाया है. गंभीर का मानना है कि मैदान पर ‘कोई दोस्त नहीं होता’ और खिलाड़ियों को छक्के खाने के बाद ऐसी ही आक्रामकता दिखानी चाहिए. आईसीसी ने अर्शदीप पर 15 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया था. लेकिन गंभीर ने स्पष्ट किया कि गेंदबाज को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी. यह ‘न्यू इंडिया’ का निडर अंदाज है.

Zoom

गौतम गंभीर ने अर्शदीप मामले में कहा कि मैदान पर कोई किसी का दोस्त नहीं होता.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल और दांव पर विश्व विजेता का खिताब. भारत ने न्यूजीलैंड के सामने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल हार मानने को तैयार नहीं थे. पारी के 11वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसने मैच के रोमांच को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया. जिसने भारतीय क्रिकेट के नए मिजाज की एक नई कहानी लिख दी. ग्यारहवें ओवर की पहली दो गेंदों पर डेरिल मिचेल ने अर्शदीप सिंह को लगातार दो छक्के जड़े. दबाव गेंदबाज पर था, लेकिन अर्शदीप का जवाब अलग था. पांचवीं गेंद पर मिचेल ने एक वाइड यॉर्कर को वापस गेंदबाज की तरफ खेला. अर्शदीप ने गेंद पकड़ी और बिना पलक झपकाए उसे स्टंप्स की ओर दे मारा. लेकिन निशाना चूक गया और गेंद सीधे मिचेल की बॉडी पर जा लगी.

मैदान का माहौल अचानक बदल गया. डेरिल मिचेल गुस्से में लाल थे, उन्होंने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को खरी-खोटी सुनाई. अंपायरों ने बीच-बचाव किया और अर्शदीप को हिदायत दी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिचेल को शांत कराया और कुछ देर बाद अर्शदीप ने खेल भावना दिखाते हुए मिचेल से माफी मांग ली. हालांकि, स्टेडियम में मौजूद भीड़ ने उस पल इस तकरार पर नाराजगी जताई.

गौतम गंभीर ने अर्शदीप मामले में कहा कि मैदान पर कोई किसी का दोस्त नहीं होता.

गौतम गंभीर बोले- मैदान पर कोई दोस्त नहीं
मैच के बाद जब भारत ने विश्व कप का सूखा खत्म किया, तो हेड कोच गौतम गंभीर का बयान चर्चा का विषय बन गया. गंभीर ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें अर्शदीप के इस व्यवहार से कोई परहेज नहीं है. गंभीर ने एएनआई से कहा, ‘यह बिल्कुल ठीक है. आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहां आक्रामकता दिखना लाजमी है. कोई भी गेंदबाज दो छक्के खाना पसंद नहीं करता और मैं अपने खिलाड़ियों से इसी तरह की प्रतिक्रिया देखना चाहता हूं.’ गंभीर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, अगर अर्शदीप माफी नहीं भी मांगते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं थी. मैदान पर न कोई दोस्त होता है और न कोई दुश्मन. वहां सिर्फ प्रतिस्पर्धा होता है.’

आईसीसी की गाज और जीत की हंसी
भले ही कोच गंभीर ने अर्शदीप का बचाव किया. आईसीसी ने अनुशासन को प्राथमिकता दी. आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया. दिलचस्प बात यह रही कि मैच खत्म होने के बाद कड़वाहट गायब हो गई. जीत के जश्न के बीच अर्शदीप ने मजाक में कहा कि उनका वह थ्रो ‘रिवर्स स्विंग’ होकर बल्लेबाज को लग गया था. जल्द ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें अर्शदीप और मिचेल एक साथ हंसते हुए नजर आए.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||