Image Slider

गाजीपुर: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी (English Core) की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. गाजीपुर के माउंट लिट्रा स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. सीबीएसई 12वीं के छात्रों के लिए गुरुवार का दिन किसी लिटरेरी टेस्ट से कम नहीं था.

गाजीपुर के माउंट लिट्रा सेंटर से जब छात्र बाहर निकले, तो उनके चेहरों पर वो मॉडरेट वाली थकान साफ दिख रही थी. कहने को तो पेपर अंग्रेजी का था, लेकिन Keeping Quiet और Memories of Childhood’ के सवालों ने छात्रों को कलम घिसने पर मजबूर कर दिया. अधिकांश छात्रों का कहना था कि पेपर मॉडरेट स्तर का रहा, लेकिन कुछ सेक्शन थोड़े बड़े थे.

इन विषयों पर पूरे गए सवाल
छात्रों के अनुसार, इस बार प्रश्नपत्र में रीडिंग सेक्शन में पैसेज आधारित प्रश्न आए थे, जिनमें सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और जागरूकता से जुड़े विषय पर सवाल पूछे गए थे. इसके अलावा लिटरेचर सेक्शन में Memories of Childhood जैसे पाठों से एक्सट्रैक्ट आधारित प्रश्न शामिल थे.

सनबीम स्कूल के छात्र अभिषेक दुबे ने बताया कि पेपर पूरी तरह आसान नहीं कहा जा सकता, लेकिन तैयारी करने वालों के लिए हल करना संभव था. उन्होंने कहा कि इस बार कम्प्रीहेंशन पोर्शन थोड़ा ज्यादा आया था और लॉन्ग आंसर वाले प्रश्न सैंपल पेपर्स से मिलते-जुलते थे.

प्रश्न थोड़े घुमावदार
वहीं प्रतीक राय ने बताया कि दो नंबर वाले कुछ प्रश्न थोड़े कठिन लगे. छात्रा नंदिनी यादव के अनुसार, इस बार कुछ प्रश्नों में सीधे चैप्टर का नाम नहीं दिया गया था, जिससे यह समझना थोड़ा मुश्किल हो गया कि सवाल किस अध्याय से है. नंदिनी ने बताया कि दो नंबर वाले प्रश्न को मैंने एक पेज में लिखकर समाप्त किया.

लिटरेचर सेक्शन में उत्तर लिखने में अधिक समय
छात्रा रिया सिंह ने बताया कि उनके लिए पेपर थोड़ा बड़ा रहा, खासकर लिटरेचर सेक्शन में उत्तर लिखने में अधिक समय लगा. हालांकि सेक्शन-बी में आर्टिकल राइटिंग, रिपोर्ट राइटिंग और इनविटेशन जैसे प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे. हालांकि उन्होंने कहा कि Poets and Pancakes जैसे चैप्टर से पूछे गए प्रश्न अच्छे थे और उन्हें हल करने में आसानी हुई.

पेपर में छात्रों को रिपोर्ट लेखन, आर्टिकल, फॉर्मल इनविटेशन और जॉब एप्लीकेशन जैसे लेखन कार्य भी करने थे, जिन्हें कई छात्रों ने आसानी से हल किया. कुल मिलाकर गाजीपुर के छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी का पेपर मॉडरेट और थोड़ा बड़ा रहा. जिन छात्रों ने सिलेबस के साथ-साथ सैंपल पेपर्स की अच्छी तैयारी की थी, उनके लिए पेपर हल करना ज्यादा कठिन नहीं था.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||