Image Slider

Last Updated:

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले जाने माने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे का निधन हो गया है. आज यानी 10 मार्च मंगलवार को कंटेंट क्रिएटर अपने घर में बेहोश अवस्था में पाए गए थे.अचानक आई इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स सदमे में है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फोटो AI से बनाई गई है.

नई दिल्ली. सोशल मीडिया की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे का निधन हो गया है. उनके यूं अचानक इस दुनिया के जाने से उनके फैंस और यूजर्स भी हैरान हैं कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ होगा. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी, इसके बाद कुछ घंटों में ही घर में उन्होंने दम तोड़ दिया.

सोशल मीडिया का है बड़ा नाम

इंस्टाग्राम पर अरुण तुपे के काफी फैन हैं. वह एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर हैं. उनका अकाउंट ‘कौन अरुन तुपे’ के नाम से जाना जाता था, सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर उनके करीब 1.79 लाख फॉलोअर्स थे. वह युवाओं के बीच अपने मजेदार और हल्के-फुल्के रील्स के लिए काफी पसंद किए जाते थे. बहुत कम समय में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बना ली थी.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||