लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। उन्हें बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। उनके हेलीकॉप्टर ने शनिवार सुबह ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरी थी। रास्ते में तकनीकी खामी की वजह से पहले डिस्प्ले बंद हो गया, फिर धुआं उठने लगा। देखते ही देखते केबिन में धुआं भर गया। पायलट ने तुरंत लखनऊ ATC से संपर्क किया। अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत मांगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हेलीकॉप्टर को अमौसी में उतारा गया। हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया। उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब वह दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे। बता दें कि ला मार्टिनियर कॉलेज (La Marts) से अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) की हवाई दूरी लगभग 11-12 किलोमीटर है। 2 तस्वीरें- खबर अपडेट की जा रही है…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



