Image Slider

Last Updated:

रियालिटी शो ‘द 50’ में प्रिंस नरूला के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने मजाक में कहा था कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ‘12 सेकंड से ज्यादा एक्टिंग नहीं कर सकते’, जिसे कई कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने पेशे का अपमान बताया. ‘द 50’ से हाल ही बाहर हुए अदनान शेख ने इसपर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर पहचान बनाना भी आसान नहीं होता और इसके पीछे भी मेहनत और संघर्ष होता है. किसी ने उन लोगों को फ्री में कुछ नहीं दिया.

Zoom

अदनान शेख और प्रिंस नरूला

नई दिल्ली. रियालिटी शो ‘द 50’ को लेकर इन दिनों एक नया विवाद खड़ा हो गया है. शो के कंटेस्टेंट और रियालिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला ने शो पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को लेकर एक विवादित बयान देते हुए कहा कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती है और एक्टिंग के नाम पर वो 12 सेकेंड से ज्यादा अभिनय नहीं कर सकते हैं. उनके इस बयान को कई डिजिटल क्रिएटर्स ने अपने पेशे का अपमान बताया और इस पर खुलकर तीखे रिएक्शन भी दिए हैं.

प्रिंस नरूला ने शो में बातचीत के दौरान रील कल्चर का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की एक्टिंग 12 सेकंड से ज्यादा नहीं चल पाती. उनका इशारा छोटे वीडियो फॉर्मेट की ओर था, लेकिन यह टिप्पणी कई लोगों को नागंवार गुजरी. खासकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इसे अपने काम और मेहनत को कमतर आंकने वाला बयान बताया.

अदनान शेख ने प्रिंस के स्टेटमेंट पर दिया रिएक्शन

हाल ही में शो से बाहर हुए कंटेंट क्रिएटर अदनान शेख ने भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है. जूम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एक्टर और रियालिटी शो स्टार प्रिंस नरूला के इस बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पहचान बनाना भी आसान नहीं होता. अदनान ने कहा, ‘हमें किसी ने फ्री में कुछ नहीं दिया.  हमारे पास कोई कॉन्टैक्ट्स नहीं थे. हमने नौकरी करते हुए यह सब किया. भगवान ने साथ दिया, किस्मत ने साथ दिया और मेहनत भी थी. वरना हमारे जैसे लाखों लोग यही काम करते हैं’.

अदनान ने यह भी स्वीकार किया कि जब उन्होंने शो से बाहर आने के बाद प्रिंस का यह बयान देखा तो उन्हें काफी गुस्सा आया. उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रिंस ने कभी ऐसी बात नहीं कही थी और उन्होंने भी कभी उनके बारे में कुछ गलत नहीं कहा. अदनान ने आगे कहा, ‘हमने कभी नहीं कहा कि वो सिर्फ टीवी एक्टर हैं या कुछ और. हर फील्ड का अपना संघर्ष और मेहनत होती है’.

फैज का प्रिंस नरूला पर फूटा गुस्सा

इस विवाद पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैज बलोच ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक्टर्स और इन्फ्लुएंसर्स का काम करने का माहौल अलग होता है और दोनों की तुलना करना सही नहीं है. फैज बलोच ने कहा कि जैसे डिजिटल क्रिएटर्स कभी एक्टर्स के करियर पर टिप्पणी नहीं करते, वैसे ही एक्टर्स को भी सोशल मीडिया क्रिएटर्स को जज नहीं करना चाहिए.

प्रिंस नरूला के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘वीडियो बनाते हैं तो क्या? आप भी बनाते हैं. अगर आपको लगता है कि यह इतना आसान है तो आप भी सोशल मीडिया पर आना बंद कर दीजिए और सिर्फ टीवी पर दिखाई दीजिए.’

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||