-निजी आवास पर मुलाकात, विभिन्न सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा
-क्रिकेट और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अहम पहचान रखते हैं अजहरुद्दीन
उदय भूमि संवाददाता
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, पूर्व लोकसभा सांसद तथा वर्तमान में तेलंगाना सरकार में सार्वजनिक उद्यम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन से जनसेवक तरुण मिश्र ने उनके निजी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान जनसेवक तरुण मिश्र ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं अजहरुद्दीन ने भी उनसे आत्मीयता के साथ बातचीत की और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
दोनों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनहित से जुड़े विषयों पर मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया। गौरतलब है कि मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले अजहरुद्दीन ने बाद में राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
वे लोकसभा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में तेलंगाना सरकार में मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। जनसेवक तरुण मिश्र ने इस मुलाकात को अपने लिए सम्मान और प्रेरणा का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि अजहरुद्दीन जैसे व्यक्तित्व से मिलना और उनके अनुभवों को सुनना हमेशा प्रेरणादायक होता है। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और दोनों ने भविष्य में भी संपर्क बनाए रखने की बात कही।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



