Image Slider

Brother and sister riding scooter injured after being hit by a cab



इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र में कैब की टक्कर से स्कूली सवार भाई-बहन घायल हो गए। दुर्घटना में बहन के पैर में फ्रैक्चर हुआ तो भाई के हाथ में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने कैब चालक के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गाजियाबाद के विजय नगर शकरपुरी निवासी नागेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी को उनकी बेटी मुस्कान और भतीजा विकास त्रिपाठी स्कूटी पर इंदिरापुरम में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कांशीराम योजना के पास पीछे से तेज रफ्तार कैब ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों के इलाज में लग जाने के कारण शिकायत करने में देरी हो गई। अब वाहन नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कैब चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||