दिल्ली रंगों के त्योहार होली के उल्लास में डूबी हुई है। सुबह से ही पूरा शहर रंग-गुलाल की छटा से सराबोर है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर और गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके। विभिन्न सोसाइटियों और आरडब्ल्यूए द्वारा सामूहिक होली मिलन समारोहों का आयोजन किया गया है, जहां लोग मिलकर इस पर्व की खुशियां मना रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी लोगों के साथ होली खेली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘होली के अवसर पर दिल्लीवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि होली का यह त्योहार दिल्लीवासियों के लिए नई उमंग और विकास की लहर लेकर आएगा। आइए हम सब मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं।’
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, “I extend my best wishes to the people of Delhi on the occasion of #Holi. I hope this festival of Holi brings new enthusiasm and a wave of development for the people of Delhi. We should celebrate Holi together in a peaceful manner…” https://t.co/hr6koU3sGX pic.twitter.com/UZrE38eQqq
— ANI (@ANI) March 4, 2026
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘होली के अवसर पर मैं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह रंगों, प्रेम और सकारात्मकता का त्योहार है। देश और दिल्ली के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।’
#WATCH | Delhi BJP President Virendraa Sachdeva says, “I extend my best wishes to the people of the country on the occasion of #Holi. This is a festival of colours, love and positivity. Everyone should work together for the country and Delhi.” pic.twitter.com/N2W9G79XvY
— ANI (@ANI) March 4, 2026
अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं ने खेली होली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कट्टर ईमानदारों की टोली की होली 😍
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने आज दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के आवास पर कट्टर ईमानदार नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।
इस शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे और… pic.twitter.com/nvPWfPljKP
— AAP (@AamAadmiParty) March 4, 2026
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



