Image Slider

Bike collided, couple injured



साहिबाबाद। तेज रफ्तार वाहन ने लिंक रोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। राजनगर एक्सटेंशन निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते वह पत्नी के साथ बाइक पर चंद्र नगर से घर जा रहे थे। साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप उनके आगे आया और बिना इंडीकेटर दिए ही तेजी से वाहन मोड़ दिया। इससे उनकी बाइक पिकअप की चपेट में आ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पिकअप वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोपी चालक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||