Orange Peel Uses: सर्दियों और बरसात के मौसम में जब ताजे संतरे बाजार में आते हैं, तो हम अक्सर फल खाकर उसके छिलके कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन्हें आप कचरा समझ रहे हैं, वे आपके घर की कई मुश्किलों का रामबाण इलाज हैं? केमिकल वाले रूम फ्रेशनर हों या महंगे क्लीनर, संतरे के छिलके इन सबका एक सस्ता और प्राकृतिक विकल्प हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप संतरे के छिलकों का इस्तेमाल कर अपने घर को होटल जैसा अहसास दे सकते हैं.
सर्दियों में खिड़की-दरवाजे बंद रहने के कारण या बरसात की नमी से घर में अक्सर एक अजीब सी सीलन भरी गंध आने लगती है. ऐसे में केमिकल वाले स्प्रे के बजाय संतरे के छिलकों का उपयोग करें. एक बर्तन में पानी लें, उसमें संतरे के छिलके डालें और धीमी आंच पर उबालें. कुछ ही मिनटों में इसकी भीनी-भीनी खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी. यह तरीका पूरी तरह नेचुरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.
अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं या आप बच्चों के लिए कोई खास ड्रिंक (मॉकटेल) बना रहे हैं, तो संतरे के छिलके आपकी सर्विंग को प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं. छिलकों को पतली स्ट्रिप्स में काटें और गिलास के किनारे पर सजा दें. इससे न केवल ड्रिंक होटल जैसी दिखेगी, बल्कि हर घूंट के साथ आपको संतरे की ताजगी भरी खुशबू भी मिलेगी.
किचन स्लैब और टाइल्स की गंदगी साफ करने के लिए आपको महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है. एक कांच की बोतल में संतरे के छिलके भरें और ऊपर से सफेद सिरका डाल दें. इसे दो हफ्ते के लिए बंद करके छोड़ दें. बाद में इसे छान लें और आधा पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. यह नेचुरल क्लीनर जिद्दी दागों को तो हटाएगा ही, साथ ही किचन को भी महका देगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गार्डनिंग के शौकीन लोगों के लिए संतरे के छिलके किसी वरदान से कम नहीं हैं. यदि आपके पौधों में कीड़े लग गए हैं, तो छिलकों को गर्म पानी में भिगोकर उसमें थोड़ा लिक्विड सोप मिलाएं. कुछ दिनों तक इसे रखने के बाद छानकर पत्तियों पर स्प्रे करें. इसकी तेज गंध से कीड़े-मकोड़े तुरंत भाग जाते हैं.
गंदे कुकर या चिकनाई वाली कड़ाही को साफ करना अब सिरदर्द नहीं होगा. संतरे के छिलके के सफेद वाले हिस्से पर थोड़ी सी राख या बेकिंग सोडा लगाएं और बर्तनों को रगड़ें. इससे न केवल जमी हुई चिकनाई जल्दी निकल जाएगी, बल्कि आपके एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे.
केमिकल वाले कॉस्मेटिक्स के बजाय संतरे के छिलकों का इस्तेमाल ब्यूटी रूटीन में करें. छिलकों को धोकर धूप में सुखा लें और पीसकर पाउडर बना लें. नहाते समय इसे बॉडी स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें. यह डेड स्किन को हटाकर त्वचा को फ्रेश बनाता है और शरीर से हल्की-हल्की खुशबू भी आती रहती है.
शाम की चाय या पूजा के समय माहौल को खास बनाने के लिए संतरे के छिलके का दिया बनाएं. आधे कटे संतरे के छिलके को खाली करें, उसके अंदर थोड़ा तेल डालें और बीच के प्राकृतिक रेशे या अलग से बाती लगाकर जला दें. यह न केवल दिखने में सुंदर लगता है, बल्कि इससे निकलने वाली हल्की खुशबू तनाव को कम करने में भी मदद करती है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



