Image Slider

Last Updated:

अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ अमेजन प्राइम पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. दर्शक अनिल कपूर के दमदार एक्शन और उनकी जबरदस्त एनर्जी की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई नेटिजेंस ने तो उनके किरदार की तुलना मशहूर इंटरनेशनल एक्शन हीरो ‘जैक रीचर’ से कर दी है. सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पूर्व सैन्य अधिकारी अर्जुन मौर्य की कहानी है, जो समाज में फैले भ्रष्टाचार और खतरों से लड़ते हुए अपनी निजी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करता है. हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशन्स से भरपूर इस फिल्म ने फैंस पर असर डाला है, लेकिन इसके क्लाइमैक्स ने लोगों को थोड़ा निराश किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अनिल कपूर के एक्शन ने किया रोमांचित.

नई दिल्ली: अनिल कपूर की नई एक्शन फिल्म ‘सूबेदार’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है, जहां लोग अनिल कपूर के इंटेंस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में वह एक पूर्व फौजी ‘अर्जुन मौर्य’ के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रिटायरमेंट के बाद अपनी साधारण जिंदगी और समाज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलता है. फैंस इस फिल्म को ‘हाई-एनर्जी एंटरटेनर’ बता रहे हैं और अनिल कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस को देखकर रोमांचित हैं. 69 साल की उम्र में भी अनिल कपूर की वही पुरानी चमक और गजब की फुर्ती ने युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया है.

दिलचस्प बात यह है कि नेटिजेंस इस फिल्म की तुलना मशहूर इंटरनेशनल एक्शन सीरीज ‘जैक रीचर’ से कर रहे हैं. ट्विटर पर यूजर्स लिख रहे हैं कि ‘सूबेदार’ सही मायनों में इंडिया का अपना ‘जैक रीचर’ है, जिसमें भरपूर स्वैग, दमदार डायलॉग्स और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स हैं. दर्शकों का कहना है कि फिल्म में केवल मार-धाड़ ही नहीं, बल्कि पिता-पुत्री के रिश्तों की इमोशनल कहानी भी है, जो दिल को छू लेती है. अनिल कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आज भी इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक और वर्सटाइल एक्टर्स में से एक हैं, जो हर फ्रेम में अपनी आंखों की गहराई से पूरी कहानी कह देते हैं. हालांकि, फिल्म का क्लाइमैक्स लोगों को कमजोर लग रहा है.

सिपाही की अनूठी कहानी
सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी ‘सूबेदार’ 2026 की सबसे चर्चित हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान, सौरभ शुक्ला और अभिमन्यु सिंह ने भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. कहानी एक ऐसे सिपाही की है जो सरहद से तो लौट आया है, लेकिन अपनों के बीच रहकर उसे एक नई और ज्यादा खतरनाक जंग लड़नी पड़ती है. लोग जैसे-जैसे इसे अमेजन प्राइम पर देख रहे हैं, इसकी लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है. अगर आप भी पुरानी यादों वाले ‘मसालेदार सिनेमा’ और हाई-ऑक्टेन एक्शन के शौकीन हैं, तो ‘सूबेदार’ आपके लिए एक परफेक्ट वॉच है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||