नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म ‘वृषकर्मा’ का टीजर जारी हुआ है. इसमें नागा चैतन्य और स्पर्श श्रीवास्तव खौफनाक अंदाज में नजर आएंगे. सुपरनेचुरल थ्रीलर फिल्म में ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श खौफनाक अंदाज में नजर आएंगे. वहीं नागा चैतन्य फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव का सामना करते दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन कार्तिक डांडू कर रहे हैं और इसकी पहली झलक देखकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है. फिल्म की पहली झलक को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.
वृषकर्मा का टीजर जारी
नई दिल्ली. साउथ स्टार नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म वृषकर्मा को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. इस अपकमिंग सुपरनेचुरल फिल्म में किरण राव की ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव इसमें खौफनाक किरदार में नजर आने वाले हैं. ‘वृषकर्मा’ (Vrukshakarma) का टीजर जारी हो गया है जिसमें नागा चैतन्य और स्पर्स श्रीवास्तव का पहले कभी न देखा गया खौफनाक अंदाज नजर आने वाला है. फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में यह लुक जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
इस वीडियो में नागा चैतन्य एक अलग और रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि यह फिल्म एक दमदार सुपरनैचुरल थ्रिलर होने वाली है. नागा चैतन्य ने खुद भी इस फिल्म का पहला लुक अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि 5 मार्च को फिल्म से जुड़ा खास अपडेट सामने आएगा. जैसे ही पोस्टर रिलीज हुआ, फैंस ने इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया और कमेंट्स के जरिए अपनी उत्सुकता भी जाहिर की.
नागा चैतन्य के लुक को किया जा रहा पसंद
पहले लुक में नागा चैतन्य की स्क्रीन प्रेजेंस काफी प्रभावशाली दिखाई दे रही है. पोस्टर में उनका किरदार रहस्यमयी और गंभीर नजर आता है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी में सस्पेंस और अलौकिक तत्वों का खास महत्व होगा. अपकमिंग फिल्म ‘वृषकर्मा’ की पहली झलक देखकर रूह कांप उठेगी. इसमें स्पर्श श्रीवास्तव दिल दहला देने वाले सुपरनेचुरल विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं.
वृषकर्मा के टीजर को मिला जबरदस्त रिस्पांस
फिल्म के मेकर्स ने एक प्रेस नोट के जरिए फिल्म के टाइटल का अर्थ भी बताया है. ‘वृक्षकर्मा’ शब्द का प्रतीकात्मक अर्थ उस व्यक्ति से जुड़ा है जिसकी क्रियाएं धर्म और न्याय के मार्ग पर आधारित हों. बताया जा रहा है कि यही अर्थ फिल्म में नागा चैतन्य के किरदार को भी दर्शाता है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



