Last Updated:
ईरान युद्ध से खाड़ी देशों में रह रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा पर संकट है. पीएम मोदी ने सऊदी, यूएई, बहरीन, कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से बात की है. उनसे भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा लिया है. क्योंकि आज ही खबर आई है कि तीन भारतीयों को भी जान गंवानी पड़ी है.
पीएम मोदी ने ओमान और कुवैत के नेताओं से बात की.
खाड़ी देशों में कितने भारतीय हैं?
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस समय खाड़ी देशों में लगभग 85 से 90 लाख भारतीय नागरिक काम कर रहे हैं. यह दुनिया में किसी भी क्षेत्र में रहने वाला भारत का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है.
| खाड़ी देशों में कहां रहते हैं कितने भारतीय |
| संयुक्त अरब अमीरात | 38 से 40 लाख |
| सऊदी अरब | 25 से 27 लाख |
| कुवैत | 11 से 12 लाख |
| ओमान | 8 से 9 लाख |
| कतर | 8 लाख |
| बहरीन | 4 लाख |
| स्रोत: विदेश मंत्रालय |
खतरा क्या है?
यह सभी भारतीय केवल दफ्तरों में काम करने वाले लोग नहीं हैं. इनमें से एक बहुत बड़ा हिस्सा ब्लू-कॉलर वर्कर्स का है जो कंस्ट्रक्शन साइट्स, तेल के कुओं, रिफाइनरियों और घरों में काम करते हैं. ईरान द्वारा दागे गए ड्रोन्स और मिसाइलें यूएई, बहरीन और सऊदी अरब के आसमान से होकर गुजर रही हैं. अगर गलती से भी कोई मिसाइल रिहायशी या औद्योगिक इलाके में गिरती है, जैसा कि यूएई में हुआ जहां 3 लोगों की जान गई, तो यह भारत के लिए एक बहुत बड़ी मानवीय त्रासदी बन सकती है. इसके अलावा, युद्ध के कारण अगर फ्लाइट्स रुकती हैं और एयरपोर्ट बंद होते हैं, तो इतने बड़े समुदाय को सुरक्षित बाहर निकालना सबसे मुश्किल काम होगा.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



