हॉलीवुड अभिनेता बेन स्टिलर ने अपनी फिल्म ‘ट्रॉपिक थंडर’ की क्लिप को बिना अनुमति सैन्य अभियानों के वीडियो में इस्तेमाल करने पर व्हाइट हाउस की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इसे ‘प्रोपेगेंडा’ बताते हुए कहा कि ‘युद्ध कोई फिल्म नहीं है’ और क्लिप हटाने की मांग की है. स्टिलर के साथ-साथ केशा, सेलिन डियोन और लिंकिन पार्क जैसे कई कलाकारों ने भी अपने कंटेंट के राजनीतिक और हिंसक इस्तेमाल पर विरोध जताया है. दूसरी ओर, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने इन शिकायतों को महज व्यूज पाने का जरिया बताकर तंज कसा है.
एक्टर से सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा.
नई दिल्ली: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बेन स्टिलर इन दिनों व्हाइट हाउस से काफी नाराज चल रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है. मामला तब शुरू हुआ जब व्हाइट हाउस के आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें सैन्य अभियानों को दिखाने के लिए ‘टॉप गन’ और ‘आयरन मैन’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ बेन स्टिलर की 2008 की सुपरहिट कॉमेडी ‘ट्रॉपिक थंडर’ की क्लिप का भी इस्तेमाल किया गया था. 60 साल के स्टिलर को अपनी फिल्म का इस तरह इस्तेमाल होना बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर सीधे व्हाइट हाउस को चेतावनी दे डाली. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी फिल्म की क्लिप तुरंत हटाई जाए क्योंकि उन्होंने इसके लिए कोई अनुमति नहीं दी है.
स्टिलर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा कि उन्हें सरकार की किसी भी ‘प्रोपेगेंडा मशीन’ का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने एक बहुत ही गहरी बात कही कि “युद्ध कोई फिल्म नहीं है,” इसलिए इसे मनोरंजन की तरह नहीं दिखाया जाना चाहिए. वैसे बेन स्टिलर अकेले ऐसे कलाकार नहीं हैं जो व्हाइट हाउस की इन हरकतों से परेशान हैं. पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिन डियोन, नील यंग और लिंकिन पार्क जैसे कई दिग्गज सितारों ने पहले भी अपनी कला या संगीत के राजनीतिक इस्तेमाल पर कड़ा ऐतराज जताया है. कलाकारों का मानना है कि उनकी मेहनत को बिना पूछे किसी खास एजेंडे के लिए इस्तेमाल करना गलत है.
व्हाइट हाउस के खिलाफ खोला मोर्चा
इसी हफ्ते पॉप स्टार केशा ने भी व्हाइट हाउस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया क्योंकि उनके गाने ‘ब्लो’ का इस्तेमाल एक फाइटर जेट के हमले वाले वीडियो में किया गया था. केशा ने इसे ‘गंदा और अमानवीय’ बताते हुए कहा कि वह हिंसा या युद्ध की धमकियों को बढ़ावा देने के लिए अपने संगीत के इस्तेमाल को कभी मंजूरी नहीं देंगी. दूसरी तरफ, व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाय उल्टा तंज कसा है. उनका कहना है कि इन गायकों के विरोध से उनके वीडियो को और ज्यादा व्यूज और अटेंशन मिलता है, जो उनके लिए फायदे की बात है. फिलहाल, हॉलीवुड और व्हाइट हाउस के बीच छिड़ी यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही है.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



