Last Updated:
Rahul Gandhi kerala Visit: केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने कहा, ‘हमें हर चीज के बारे में जिज्ञासु होना चाहिए. आपको हर बात के प्रति खुला दिमाग रखना चाहिए और तभी आप चीजों को आपस में जोड़ना शुरू कर सकते हैं.’ वहीं चीन को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने दुनिया में एक ‘बेजोड़’ औद्योगिक प्रणाली का निर्माण किया है, लेकिन पड़ोसी देश की व्यवस्था ‘अलोकतांत्रिक है.’
केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने कहा, ‘हमें हर चीज के बारे में जिज्ञासु होना चाहिए.
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अगर वह राजनीति में नहीं होते, तो शायद एयरोस्पेस क्षेत्र में कोई काम या कारोबार कर रहे होते. उन्होंने यह बात केरल के टेक्नॉपार्क में आईटी क्षेत्र के पेशेवरों के साथ बातचीत के दौरान कही.
राहुल गांधी इन दिनों केरल के दो दिन के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने आईटी प्रोफेशनल्स के साथ संवाद करते हुए कहा कि लोग अक्सर उन्हें सिर्फ एक नेता के रूप में देखते हैं, लेकिन वह मानते हैं कि किसी व्यक्ति को केवल एक पहचान तक सीमित नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर वह किसी राजनीतिक संगठन के लिए काम नहीं कर रहे होते, तो संभव है कि एयरोस्पेस क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर रहे होते. राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें विमानन क्षेत्र में रुचि है क्योंकि वह खुद एक पायलट हैं और उनके पिता तथा चाचा भी पायलट रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके परिवार में उड़ान और विमानन से जुड़ी एक परंपरा रही है.
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को नई चीजों के बारे में जिज्ञासु होना चाहिए और खुले दिमाग से सोचना चाहिए. उनका मानना है कि जब हम अलग-अलग चीजों को समझने की कोशिश करते हैं, तभी हम उन्हें आपस में जोड़कर नई संभावनाएं खोज पाते हैं.
इस दौरान उन्होंने चीन के बारे में भी अपनी राय रखी. राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने दुनिया में एक मजबूत औद्योगिक उत्पादन प्रणाली खड़ी की है, जो काफी प्रभावशाली है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वहां की व्यवस्था दबावपूर्ण है और वहां लोकतंत्र नहीं है, जो उन्हें पसंद नहीं है.
राहुल गांधी के मुताबिक चीन ने औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि भारत, अमेरिका और दुनिया के कई अन्य देश ज्यादा तर उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था पर निर्भर हैं. उन्होंने कहा कि असली रोजगार औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में पैदा होते हैं. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखते हुए मजबूत औद्योगिक उत्पादन व्यवस्था विकसित करनी चाहिए. उनका मानना है कि अगर भारत ऐसा कर पाता है, तो इससे न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को फायदा होगा.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



