Image Slider

Last Updated:

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में एक गांव के नजदीक अस्थायी पुलिस चौकी खोली जाएगी. दरअसल यहां एक जिला अति संवेदनशील गांवों की सूची में शामिल है. होली व रमजान के दौरान किसी भी तरह की समस्या आती है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए.

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में स्थित पइंसा क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव रमसहायपुर में होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्थायी पुलिस चौकी खोली जाएगी. रमसहायपुर जिला अति संवेदनशील गांवों की सूची में शामिल है. होली व रमजान के दौरान किसी भी तरह की समस्या आती है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए. पुलिस सभी समस्याओं का समाधान करेगी और किसी ने भी कानून व्यवस्था को तोड़ा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी.

जिले के पइंसा थाना क्षेत्र के रमसहायपुर लगातार दो वर्षों से होली पर्व में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें असल्हा से फायरिंग भी की गई. इस घटना को देखते हुए कौशांबी पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशों पर गांव में होली त्योहार के दौरान 7 दिन के लिए अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाएगी. पुलिस चौकी में 7 दिनों तक लगातार पुलिस की तैनाती की जाएगी. साथ ही 112 डायल को भी तैनाती किया जाएगा.

2 वर्षों से होली त्यौहार में हुड़दंग

सुमित कुमार ने बताया कि कौशांबी जिले का रमसहायपुर गांव में लगातार 2 वर्षों से होली त्यौहार में हुड़दंग और मारपीट होने के कारण कौशांबी पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा गांव में 7 दिनों के लिए अस्थाई चौकी बनाई गई है. जिस गांव में त्यौहार में किसी प्रकार की हुड़दंग व लड़ाई ना होने पाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटे गांव में तैनाती रहेगी. साथ ही डायल 112 की भी तैनाती की गई है, क्योंकि यह गांव संवेदनशील की श्रेणी में है. साल 2023 में होली त्यौहार पर खूनी संघर्ष हुआ था, इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने गांव में अस्थाई चौकी बनाई है.

पैदल गस्त और पेट्रोलिंग का निरीक्षण

मंझनपुर क्षेत्राधिकार शिवांक सिंह ने बताया कि होली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशों पर जगह-जगह पर पैदल गस्त और पेट्रोलिंग का निरीक्षण किया गया है. साथ ही सिराथू तहसील क्षेत्र के रमसहायपुर लगाव में सात दिनों के लिए अस्थाई चौकी बनाई गई है. यह चौकी किसी प्रकार की जनसुनवाई या समस्या के लिए नहीं बनवाई गई है, बल्कि केवल होली त्यौहार को देखते हुए किसी प्रकार का विवाद ना हो, इसके लिए बनाया गया है.

शिवांग सिंह ने बताया कि इस चौकी पर 24 घंटे तक पुलिस की तैनाती भी रहेगी. अगर उस गांव में पुलिस 24 घंटे मौजूद रहेगी, तो किसी भी प्रकार का वहां पर विवाद नहीं हो पाएगा. अगर होली त्यौहार पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद होता है, तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||