-क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल सहित जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
-कारवा अध्यक्ष अजीत सिंह ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों का किया उल्लेख
-भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। होली के उल्लासमय वातावरण के बीच कौशांबी स्थित सुमेर टावर में शनिवार को सामाजिक संगठन ‘कारवा’ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में गरिमा और सामाजिक समरसता का वातावरण दिखाई दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल, कौशांबी थाना प्रभारी अजय शर्मा, कौशांबी चौकी प्रभारी जयवर्धन सिंह और वैशाली चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत कारवा के अध्यक्ष अजीत सिंह ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अजीत सिंह ने कारवा द्वारा समय-समय पर किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में एकजुटता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है और कारवा इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य अतिथि कुसुम गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने कारवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक उत्सव सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और नागरिकों के बीच विश्वास का वातावरण बनाते हैं।
पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व समाज को सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा देता है। पुलिस अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर नागरिकों को होली शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान पूरी तरह सतर्क है और नागरिकों के सहयोग से ही कानून व्यवस्था बनाए रखना संभव है। समारोह के दौरान रंग, अबीर-गुलाल और पारंपरिक मिठाइयों के साथ सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक माहौल और सौहार्दपूर्ण वातावरण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर सुमित कश्यप, संगीता श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, अतुल बंसल, संजय दुबे, संदीप गुप्ता, मुकुल गुप्ता, के. आर. सिंह, आर. एस. चौहान, प्रभा सिंह, सुनीता सिंह, रश्मि बलूनी, नीरज, सतीश कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया गया। कारवा द्वारा आयोजित यह होली मिलन समारोह न केवल रंगों का उत्सव बना, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल भी प्रस्तुत कर गया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



