Image Slider

होमखेलक्रिकेटPAK-SL मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, रद्द होने पर कौन जाएगा सेमीफाइनल में

Last Updated:

Pallekele-Weather-Forecast: क्या पल्लेकेले का मौसम बिगाड़ेगा पाकिस्तान का खेल? जानें पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच का ताजा पूर्वानुमान और सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन समीकरण. अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ, तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल में? साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक के साथ नेट रन रेट का पूरा गणित और ग्रुप 2 सुपर 8 पॉइंट टेबल की ताजा स्थिति यहां देखें.

Zoom

श्रीलंका-पाकिस्तान मुकाबला क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा ?

नई दिल्ली. श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-2 के अंतिम सुपर-8 मुकाबले में शनिवार को पल्लेकेले के मैदान पर आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान के लिए यह मैच किसी ‘करो या मरो’ की जंग से कम नहीं है, जबकि मेजबान श्रीलंका अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पल्लेकेले का मौसम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में खलल डालेगा? क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की खबर यह है कि पल्लेकेले में शनिवार शाम का मौसम पूरी तरह से खेल के अनुकूल रहने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

आसमान काफी हद तक साफ रहेगा, जिससे पूरे 40 ओवर का खेल होने की पूरी उम्मीद है. मैच शुरू होने के समय (स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे) तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो खिलाड़ियों के लिए काफी आरामदायक होगा. पल्लेकेले में उमस का स्तर 80 प्रतिशत तक जा सकता है, जो गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों के लिए गेंद को ग्रिप करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना सकता है. 10-12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद दे सकती हैं.

श्रीलंका-पाकिस्तान मुकाबला क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा ?

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का ‘जादुई’ समीकरण
पाकिस्तान की टीम फिलहाल अधर में लटकी हुई है. न्यूजीलैंड की इंग्लैंड के हाथों करीबी हार ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे तो खोले हैं, लेकिन राह बेहद कठिन है. सलमान अली आगा की टीम को सिर्फ जीतना ही नहीं है, बल्कि एक विशाल अंतर से जीत दर्ज करनी है. पहले बल्लेबाजी की स्थिति में पाकिस्तान को कम से कम 65 रनों के अंतर से श्रीलंका को हराना होगा. लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में पाकिस्तान को श्रीलंका द्वारा दिए गए लक्ष्य को लगभग 13.1 ओवरों में हासिल करना होगा.

बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होने पर सेनेरियो
अगर यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द (Washout) होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा.ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी क्योंकि उनके पास पाकिस्तान से ज्यादा अंक (या बेहतर नेट रन रेट की स्थिति) होगी. पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, क्योंकि उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर हाल में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना जरूरी है.

पाकिस्तान के लिए डगर मुश्किल
अगर पाकिस्तान ऐसा करने में सफल रहता है, तो वह नेट रन रेट (NRR) के मामले में न्यूजीलैंड को पछाड़कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगा. पाकिस्तान की उम्मीदें उनके इन-फॉर्म खिलाड़ियों पर टिकी हैं. साहिबजादा फरहान बल्लेबाजी में उनकी विस्फोटक शुरुआत पाकिस्तान के लिए नेट रन रेट सुधारने की चाबी होगी. उस्मान तारिक पल्लेकेले की पिच पर स्पिनर उस्मान तारिक की भूमिका अहम होगी, जो श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बांधकर रख सकते हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||